By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कैंट से नवीन बिष्ट होंगे आप के प्रत्याशी, महेंद्र यादव ने किया नाम का ऐलान
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

कैंट से नवीन बिष्ट होंगे आप के प्रत्याशी, महेंद्र यादव ने किया नाम का ऐलान

Lokesh Badoni
Last updated: November 1, 2026 7:26 am
Lokesh Badoni Published November 1, 2026
Share
SHARE
  • बसंत विहार में कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़, पार्टी ने हजारों लोगों के शामिल होने का किया दावा
  • टिकट की घोषणा के बाद समर्थकों ने निकाली रैली, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से नवीन बिष्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को बसंत विहार स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव ने उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान पार्टी ने बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया। सम्मेलन में महिला और युवा कार्यकर्ताओं की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि नवीन बिष्ट युवा नेता हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नवीन की ऊर्जा, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें कैंट विधानसभा से प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवीन बिष्ट क्षेत्र की जनता के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर जाएंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

नवीन बिष्ट बोले, पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा
प्रत्याशी घोषित होने के बाद नवीन बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में सरकार बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा।
कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद सम्मेलन में उत्तराखंड सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मंजू शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ओपी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्याम बाबू पांडेय, टिहरी लोकसभा सह प्रभारी अजय गौर और युवा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समर्थकों ने निकाली रैली, आतिशबाजी कर मनाया जश्न
नवीन बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। इसके बाद समर्थकों ने रैली निकालकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। सम्मेलन के जरिए पार्टी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी सक्रियता का संदेश देने का प्रयास किया।

You Might Also Like

फाउंडर्स डे पर समर वैली स्कूल के बच्चों ने दर्शकों को झूमने पर कर दिया मजबूर

समाज को सही दिशा देने का कार्य विद्जनों का : चंद्रकांत

ग्राहकों का विश्वास और उनकी संतुष्टि ही है हमारी सबसे बड़ी पूंजी : अनिल

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार सहित कई ऑफिसर्स हस्तियों ने किया प्रतिभाग

गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन भी पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाई जमकर धूम और झूम उठे सभी दर्शक और मेहमान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फाउंडर्स डे पर समर वैली स्कूल के बच्चों ने दर्शकों को झूमने पर कर दिया मजबूर
  • कैंट से नवीन बिष्ट होंगे आप के प्रत्याशी, महेंद्र यादव ने किया नाम का ऐलान
  • समाज को सही दिशा देने का कार्य विद्जनों का : चंद्रकांत
  • ग्राहकों का विश्वास और उनकी संतुष्टि ही है हमारी सबसे बड़ी पूंजी : अनिल
  • उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार सहित कई ऑफिसर्स हस्तियों ने किया प्रतिभाग

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?