Reading:पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव के कफनौल व मोरी ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिवाड़ी का उच्चीकृत किए जाने कि मिली शासकीय स्वीकृति
पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव के कफनौल व मोरी ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिवाड़ी का उच्चीकृत किए जाने कि मिली शासकीय स्वीकृति
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर पुरोला विधानसभा क्षेत्र की बहनों, बेटियों और युवाओं को एक अनमोल सौगात मिली है। पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने बताया है कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का जो वादा मैंने आप सभी से किया था, उसे पूरा करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव के कफनौल को इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) स्तर पर व मोरी ब्लाक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिवाड़ी को हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकृत किए जाने की शासकीय स्वीकृति मिल गई है। विधायक दुर्गेश ने कहा अब हमारे क्षेत्र के बच्चों को अपने गांव एवं आसपास ही कक्षा 10वीं और 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। यह निर्णय हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए पुरोला विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विधायक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।