By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर की बैठक
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर की बैठक

Lokesh Badoni
Last updated: July 31, 2026 2:47 am
Lokesh Badoni Published July 31, 2026
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 31 जुलाई 2026

 

*जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर की बैठक*

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संबंध में बैठक ली। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के अंतर्गत नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य, मतदान स्थलों के पुनर्गठन तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति से राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों— पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कुल 242822 मतदाताओं का डेटा पुनरीक्षण किया गया है। पुनरीक्षण के दौरान 7751 अनमैप्ड तथा 18405 अनकलेक्ट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में 2955 मृत, 1220 अनुपस्थित, 12042 शिफ्टेड तथा 1982 एक से अधिक बार दर्ज मतदाताओं की पहचान की गई है, जिस पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आलेख्य प्रकाशन के आधार पर जनपद के कुल 2,24,217 मतदाताओं में से विसंगति एवं अनमैप्ड श्रेणियों के अंतर्गत कुल 63,727 नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें पुरोला विधानसभा में 22,429 नोटिस (20,496 विसंगति, 1,933 अनमैप्ड), यमुनोत्री में 19,646 नोटिस (17,329 विसंगति, 2,317 अनमैप्ड) तथा गंगोत्री में 21,652 नोटिस (18,151 विसंगति, 3,501 अनमैप्ड) शामिल हैं। इन नोटिसों का वितरण बीएलओ (BLO) के माध्यम से कराया जा रहा है तथा 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 की अवधि में समयबद्ध एवं पारदर्शी सुनवाई हेतु 32 निर्वाचक/सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मतदान स्थलों के पुनर्गठन की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में पूर्व में 544 मतदेय स्थल थे, जिनमें 14 नए मतदेय स्थलों का सृजन (पुरोला में 9 तथा यमुनोत्री में 5) किए जाने के बाद अब कुल अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 558 हो गई है। राजनीतिक दलों द्वारा सहयोग हेतु कुल 986 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं।

बैठक में अवगत कराया गया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर, 2026 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं नियुक्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ नोटिस वितरण व सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत होने से वंचित न रहे तथा किसी भी अयोग्य या दोहरे नाम को नियमानुसार हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करते हुए नोटिस की तामीली और सत्यापन प्रक्रिया में आम जनता को जागरूक करने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में से नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करवाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम देवानंद शर्मा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, राजनीतिक दलों में कांग्रेस सुधीर पंवार,उत्तराखंड क्रांति दल से पंकज उनियाल,बीजेपी से मनोज सिंह, बीएसपी से रमेश राज सहित अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक

पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

ओलंपस हाई की शिया शर्मा ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

दिल्ली संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में 989 लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में है आपराधिक रिकॉड। ।

150 महिलाओं ने बनाया मैंगो पिकल मिक्सिंग का रिकॉर्ड, भारतीय परंपरा को नई पहचान देने का अनूठा प्रयास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर की बैठक
  • मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक
  • आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न
  • realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म
  • पार्षद बरखा पाल एवं महेश पाल सहित अनेक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?