By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये महत्पूर्ण दिशानिर्देश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडस्वास्थ्य

जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये महत्पूर्ण दिशानिर्देश

Lokesh Badoni
Last updated: July 21, 2026 9:20 am
Lokesh Badoni Published July 21, 2026
Share
SHARE

 उत्तरकाशी,21 जुलाई 2026

 स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को सुलभ इलाज की उपलब्धता के लिये जिलाधिकारी ने दिये महत्पूर्ण दिशानिर्देश

 मंगलवार को जिला चिकित्सालय में चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और दवाओं की सुगम आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं समिति के सदस्यों द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन आख्या की समीक्षा के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण पर चर्चा की गई तथा विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, भवनों की मरम्मत एवं विद्युत री-वायरिंग, सोलर लाइट एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, ट्रॉमा सेंटर एवं चिकित्सालय परिसर में आवश्यक निर्माण कार्य, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं का विस्तार, मरीजों के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था तथा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाए जाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0344.mp4

इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का केंद्र बिंदु है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक गरीब व जरूरतमंद मरीज को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित इलाज उपलब्ध होना चाहिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा चिकित्सालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्तावों के शीघ्र क्रियान्वयन एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी. एस. पोखरियाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?