बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रोचक व रचनात्मक गतिविधियाँ*
थत्यूड टिहरी गढ़वाल
टिहरी जिले के जौनपुर में हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
ग्रीष्मकालीन कालीन अवकाश के दौरान बच्चों की रचनात्मकता एवं सीखने की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से समय समय पर हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी द्वारा जौनपुर के अंतर्गत विभिन्न गाँवों में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शीतकालीन शिविर ‘विंटर कैंप’ आयोजित किए जाते रहे हैं।
इन शिविरों में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश किया गया है, जिससे वे छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग कर सकें।
इन शिविरों में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश किया गया है, जिससे वे छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग कर सकें।
बता दें कि हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी अप्रैल 2023 से विकासखंड जौनपुर के प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक घटकों- पुस्तकालय विकास, एफएलएन ‘आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान’, पीएल ‘शारीरिक साक्षरता’, विद्यालय प्रबंधन समिति ‘SMC’ सशक्तिकरण पर निरंतर कार्य कर रही हैं।
यह कार्य शैक्षिक प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप बिजलवाण एवं क्लस्टर कार्डिनेटर दिनेश रमोला के समन्वय में स्कूल फैसिलिटेटरों एवं शिक्षा प्रेरकों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
यह कार्य शैक्षिक प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप बिजलवाण एवं क्लस्टर कार्डिनेटर दिनेश रमोला के समन्वय में स्कूल फैसिलिटेटरों एवं शिक्षा प्रेरकों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विद्यालय बंद होने की स्थिति में संस्था द्वारा उन्हीं गाँवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ संबंधित विद्यालय स्थित हैं।

Contents
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रोचक व रचनात्मक गतिविधियाँ* थत्यूड टिहरी गढ़वालटिहरी जिले के जौनपुर में हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।ग्रीष्मकालीन कालीन अवकाश के दौरान बच्चों की रचनात्मकता एवं सीखने की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से समय समय पर हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी द्वारा जौनपुर के अंतर्गत विभिन्न गाँवों में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शीतकालीन शिविर ‘विंटर कैंप’ आयोजित किए जाते रहे हैं।
इन शिविरों में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश किया गया है, जिससे वे छुट्टियों का सकारात्मक उपयोग कर सकें।बता दें कि हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी अप्रैल 2023 से विकासखंड जौनपुर के प्राथमिक विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक घटकों- पुस्तकालय विकास, एफएलएन ‘आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान’, पीएल ‘शारीरिक साक्षरता’, विद्यालय प्रबंधन समिति ‘SMC’ सशक्तिकरण पर निरंतर कार्य कर रही हैं।
यह कार्य शैक्षिक प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप बिजलवाण एवं क्लस्टर कार्डिनेटर दिनेश रमोला के समन्वय में स्कूल फैसिलिटेटरों एवं शिक्षा प्रेरकों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर संचालित किया जा रहा है।ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विद्यालय बंद होने की स्थिति में संस्था द्वारा उन्हीं गाँवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ संबंधित विद्यालय स्थित हैं।उसमें प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक बच्चों के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इनमें खुला पुस्तकालय, ज्ञानवर्धक पुस्तकों का पठन, चित्रकला प्रतियोगिता, रीड अलाउड, बुक टॉक, आर्ट एंड क्राफ्ट, खेल गतिविधियाँ, विज्ञान मॉडल, नाट्य रूपांतरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता एवं हस्तकौशल जैसी रोचक गतिविधियाँ शामिल हैं।
साथ ही गाँवों में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों व ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए पारितोषिक का भी प्रावधान रखा गया है।ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने हिमोत्थान सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छुट्टियों में इस प्रकार के शिविर बच्चों को सकारात्मक दिशा देते हैं।इस अवसर पर हिमोत्थान शैक्षिक सोसाइटी के स्कूल फैसिलिटेटर वीरेंद्र नौटियाल, राजेश अग्रवाल,मुकेश प्रसाद,शिक्षा प्रेरकों अंजली, सिमरन,द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।
उसमें प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक बच्चों के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इनमें खुला पुस्तकालय, ज्ञानवर्धक पुस्तकों का पठन, चित्रकला प्रतियोगिता, रीड अलाउड, बुक टॉक, आर्ट एंड क्राफ्ट, खेल गतिविधियाँ, विज्ञान मॉडल, नाट्य रूपांतरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता एवं हस्तकौशल जैसी रोचक गतिविधियाँ शामिल हैं।
साथ ही गाँवों में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों व ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही गाँवों में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों व ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
