By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

Lokesh Badoni
Last updated: May 30, 2026 9:40 am
Lokesh Badoni Published May 30, 2026
Share
SHARE

*उत्तरकाशी 30 मई 2026

 

Contents
*उत्तरकाशी 30 मई 2026*तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।**तिलाड़ी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान*राजशाही से अपने हक हकूक और जनाधिकार आंदोलन के अमर शहीदों की स्मृति में शनिवार को तिलाड़ी शहीद स्थल पर शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं विधायक संजय डोभाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने हक-हकूकों की लड़ाई में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।नगर पालिका बड़कोट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिलाड़ी कांड उत्तराखंड के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है जिसने जनाधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी घटना या विवाद को रोकने के लिए संवाद सबसे जरूरी माध्यम है। पूर्व में चाहे राजा-प्रजा का दौर रहा हो या वर्तमान में सरकार और जनता का समय हो किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपसी बातचीत बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवाद कभी भी टूटना नहीं चाहिए,क्योंकि संवाद की कमी और आपसी तालमेल के अभाव से ही जनांदोलन खड़े होते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि तिलाड़ी का इतिहास हमारे पुरखों के अदम्य साहस,त्याग और बलिदान का प्रतीक है। अपने जंगलात के अधिकारों की रक्षा के लिए जिस तरह यहां के लोगों ने क्रूर शाही हुकूमत के खिलाफ लोहा लिया वह इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि तिलाड़ी कांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश और प्रदेश के विकास में रंवाई क्षेत्र का ऐतिहासिक योगदान रहा है। नई पीढ़ी को अपने इन महान शहीदों के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारी कोशिश होगी कि इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा के अनुरूप यहां मूलभूत सुविधाओं और पर्यटन की दृष्टि से और बेहतर कार्य किए जाएं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओबीसी आयोग श्याम डोभाल,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,नारायण सिंह राणा,कपिल देव रावत,अजबीन पंवार, मुकेश टम्टा,तहसीलदार रीनू सैनी,ईओ उमेश सुयाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।*

 

*तिलाड़ी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान*

राजशाही से अपने हक हकूक और जनाधिकार आंदोलन के अमर शहीदों की स्मृति में शनिवार को तिलाड़ी शहीद स्थल पर शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं विधायक संजय डोभाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने हक-हकूकों की लड़ाई में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

नगर पालिका बड़कोट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तिलाड़ी कांड उत्तराखंड के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है जिसने जनाधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी घटना या विवाद को रोकने के लिए संवाद सबसे जरूरी माध्यम है। पूर्व में चाहे राजा-प्रजा का दौर रहा हो या वर्तमान में सरकार और जनता का समय हो किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपसी बातचीत बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संवाद कभी भी टूटना नहीं चाहिए,क्योंकि संवाद की कमी और आपसी तालमेल के अभाव से ही जनांदोलन खड़े होते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि तिलाड़ी का इतिहास हमारे पुरखों के अदम्य साहस,त्याग और बलिदान का प्रतीक है। अपने जंगलात के अधिकारों की रक्षा के लिए जिस तरह यहां के लोगों ने क्रूर शाही हुकूमत के खिलाफ लोहा लिया वह इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि तिलाड़ी कांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश और प्रदेश के विकास में रंवाई क्षेत्र का ऐतिहासिक योगदान रहा है। नई पीढ़ी को अपने इन महान शहीदों के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारी कोशिश होगी कि इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा के अनुरूप यहां मूलभूत सुविधाओं और पर्यटन की दृष्टि से और बेहतर कार्य किए जाएं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओबीसी आयोग श्याम डोभाल,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,नारायण सिंह राणा,कपिल देव रावत,अजबीन पंवार, मुकेश टम्टा,तहसीलदार रीनू सैनी,ईओ उमेश सुयाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रंवाई के प्रसिद्ध साहित्यकार व फार्मेसिस्ट महाबीर रवांल्टा अपनी 37 वर्ष की लंबी, प्रेरणादायी स्वास्थ्य सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण, 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

होलकर एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, जयंती समारोह का दिया निमंत्रण

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता संपन्न

जहां बच्चों ने भविष्य को छूकर देखा : उत्तराखंड के पहले एआई समर एरीना का भव्य शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।
  • रंवाई के प्रसिद्ध साहित्यकार व फार्मेसिस्ट महाबीर रवांल्टा अपनी 37 वर्ष की लंबी, प्रेरणादायी स्वास्थ्य सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त
  • जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण, 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • realme 16T 5G की पहली सेल 27 मई से शुरू होगी
  • फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के छात्र संचीत पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड (IJSO) में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?