By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की

Lokesh Badoni
Last updated: May 14, 2026 5:39 am
Lokesh Badoni Published May 14, 2026
Share
SHARE

आगामी 15 दिनों के भीतर लंबित धनराशि ठेकेदारों को आवंटित नहीं की जाती है, तो योजनाएं स्वतः ही पूर्ण रूप से ठप होने की स्थिति में पहुंच जाएंगी।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों के भुगतान लंबित रखे जाने एवं अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन देकर उपेक्षा किए जाने पर ठेकेदारों ने प्रेस वार्ता की

देहरादून: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों के भुगतान लंबित रखे जाने एवं अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन देकर उपेक्षा किए जाने पर आज ठेकेदारों का एक दल ने सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान से सचिवालय परिसर में मुलाकात की। उसके बाद सभी ठेकेदारों ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया एवं अपनी बात रखी। मीडिया को संबोधित करते हुए देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि “हम लगातार दो वर्षों से सचिवालय एवं विभाग कार्यालय का दौरा कर रहे हैं परंतु अभी तक हम सभी ठेकेदारों को माननीय प्रधानमंत्री जी की ड्रीम परियोजना जल जीवन मिशन में कार्यरत उत्तराखंड के ठेकेदारों के भुगतान लंबित रखे जाने एवं अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन देकर उपेक्षा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहां “यह सर्वविदित है कि उत्तराखंड राज्य में माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी ड्रीम परियोजना जल जीवन मिशन को धरातल पर उतारने हेतु राज्य के ठेकेदारों द्वारा अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक तन, मन एवं धन लगाकर अत्यंत जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य किया गया है।

परंतु अत्यंत खेद एवं पीड़ा के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि विगत लगभग ढाई वर्षों से ठेकेदारों को उनके वैध भुगतान से वंचित रखा गया है। समय-समय पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा अलग-अलग कारण बताते हुए भुगतान को टालने का कार्य किया गया। कभी कहा गया कि जीओ टैगिंग पूर्ण होने के पश्चात भुगतान होगा, तत्पश्चात के. एम.एल. फाइल तैयार होने पर धन आवंटन की बात कही गई, फिर यूनिक आईडी मैपिंग पूर्ण होने के बाद भुगतान का आश्वासन दिया गया।”

इसके उपरांत 06 अप्रैल 2026 को सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवगत कराया गया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के मध्य एम.ओ.यू. होना शेष है तथा एम.ओ.यू. होते ही भुगतान जारी कर दिया जाएगा। आज एक माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के पश्चात भी जबकि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के मध्य एम.ओ.यू. संपन्न हो चुका है, फिर भी ठेकेदारों को भुगतान के संबंध में कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। अब यह कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार से धनराशि प्राप्त नहीं हुई है।”

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन मित्तल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा ” हम सभी ठेकेदार भाइयों को शासन स्तर से पूर्ण अपेक्षा एवं विश्वास है कि केंद्र एवं राज्य स्तर से शीघ्र आवश्यक धनराशि आवंटित कराकर ठेकेदारों को राहत प्रदान की जाएगी। अन्यथा यदि आगामी 15 दिनों के भीतर लंबित धनराशि ठेकेदारों को आवंटित नहीं की जाती है, तो योजनाएं स्वतः ही पूर्ण रूप से ठप होने की स्थिति में पहुंच जाएंगी, एवं ठेकेदारों को जिलों एवं मुख्यालय में धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारीगणों की होगी।

प्रेस वार्ता में देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अमित अग्रवाल, अध्यक्ष, सचिन मित्तल, उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता, सचिव , संदीप मित्तल एवं गौरव गोयल मौजूद रहे।

You Might Also Like

बीएनआई उत्तराखण्ड के प्रथम चैप्टर “बीएनआई दून जेम्स” द्वारा 300+ करोड़ क्लोज़्ड बिजनेस सेलिब्रेशन का आयोजन

ओलम्पस हाई के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

19 जून को चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड देहरादून में होने वाले 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, लक्ष्य व्यास बने स्कूल टॉपर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आईआईटी कानपुर और समग्र शिक्षा उत्तराखंड ने 15,000 प्लस छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीएनआई उत्तराखण्ड के प्रथम चैप्टर “बीएनआई दून जेम्स” द्वारा 300+ करोड़ क्लोज़्ड बिजनेस सेलिब्रेशन का आयोजन
  • अपने BBA के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के बाद, रुहानिका धवन कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अपनी सीमाओं को परखने के लिए तैयार
  • देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों ने सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान से मुलाकात की
  • ओलम्पस हाई के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • 19 जून को चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड देहरादून में होने वाले 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?