रवांई क्षेत्र लंबे समय से भौगोलिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक उपेक्षा का सामना कर रहा है। वर्षों से लंबित जिले की मांग को लेकर अब आमजनता का धैर्य जवाब दे रहा । पुरोला जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह असवाल, प्रकाश डबराल के नेतृत्व में नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
रैली खेल मैदान से शुरू होकर कुमोला रोड, मोरी रोड एवं मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंची।
प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, गंभीर चौहान, एडवोकेट जगबीर रावत, कैप्टन जयेंद्र नेगी, प्रधान राजेश विजलवाण,राजेंद्र जागुड़ी, पूर्ण भगत नौटियाल, अमीचंद शाह, दिनेश उनियाल, कृष्णा राणा, श्वेता राजकुमार , त्रिलोक बिजल्वाण आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।