Reading:नगर निगम देहरादून के सभागार में चल रहे जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मास्टर ट्रेनर श्री गिरीश थपलियाल ने प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण
नगर निगम देहरादून के सभागार में चल रहे जनगणना-2027 के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के लिए आयोजित सत्र में जिला मास्टर ट्रेनर श्री गिरीश थपलियाल ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण (आनुश्रवण) किया।
इस दौरान श्री थपलियाल ने प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण बताते हुए सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स से सटीक एवं त्रुटिरहित डेटा संकलन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों एवं पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि जनगणना कार्य को अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में फील्ड ट्रेनर श्री द्वारिका पुरोहित ने प्रशिक्षण में सहभागिता एवं मार्गदर्शन के लिए श्री गिरीश थपलियाल का आभार व्यक्त किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।