By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडऋषिकेशप्रशासनिक

तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।

Lokesh Badoni
Last updated: April 18, 2026 1:24 am
Lokesh Badoni Published April 18, 2026
Share
SHARE

ऋषिकेश देहरादून

पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री देव सुमन परिसर के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन देहरादून से पहुंचे अनुश्रवणकर्ता एवं जिला मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर इसकी सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत में गिरीश थपलियाल का पुष्पगुच्छ, शाल एवं गंगाजली भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में गिरीश थपलियाल ने कहा कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता, यदि व्यक्ति की इच्छा शक्ति मजबूत हो। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्र सेवा से जुड़ा हुआ है, जिसे पूर्ण निष्ठा और मनोयोग के साथ संपन्न करना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं के संदर्भ में प्रयोगात्मक जानकारी भी साझा की और सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहली डिजिटल जनगणना में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं, और उनका योगदान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर डॉ. सुनील थपलियाल, मनोहर लाल कपूरवान, मनोज कुमार गुप्ता, अमित नेगी, तकनीशियन हरिओम, डॉ. त्रिलोक सोनी, दिवाकर नेथानी, श्रीमती रेखा पवार, श्रीमती अनामिका रावत, श्रीमती शीला राणा, लखविंदर सिंह, धनंजय रांगड़, संजीव कुमार, रंजन अन्थवाल, श्रीमती अमिता अरोड़ा, श्रीमती पुष्पा लता जोशी, श्रीमती उमा पाटनी, भगवती जोशी, पंकज कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए : मुख्यमंत्री

वनाग्नि की रोकथाम और वन्यजीव सुरक्षा को मिले नए हाई टेक वाहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
  • डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
  • सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को
  • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?