By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की दर्दनाक मौत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंड

काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की दर्दनाक मौत

Lokesh Badoni
Last updated: February 26, 2026 8:14 am
Lokesh Badoni Published February 26, 2026
Share
SHARE
  • काशीपुर हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक-युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

रुद्रपुर । जिले के काशीपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
रुद्रपुर के काशीपुर हाईवे पर बागवाला गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार युवक और युवती गदरपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार उछलकर हाईवे किनारे जा गिरे।
हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक-युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और माहौल बेहद गमगीन हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान खेड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अजय पाल और शांति कॉलोनी निवासी रोली के रूप में हुई है। अजय पाल सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दोनों किसी जरूरी काम से बाइक से गदरपुर गए थे और देर शाम घर लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

अकादमिक लेखन में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं : डॉ विश्वनाथ राणा

इंद्रिया ने उत्तर भारत में बढ़ाई अपनी मौजूदगी, उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहले स्टोर का शुभारंभ

पर्यटन नगरी सांकरी सौड़ में सोमेश्वर महाराज के देवगत मेले के अवसर पर दो दिवसीय ध्याणी मैंती मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग
  • काशीपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की दर्दनाक मौत
  • बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री
  • अकादमिक लेखन में हैं रोजगार की असीम संभावनाएं : डॉ विश्वनाथ राणा
  • इंद्रिया ने उत्तर भारत में बढ़ाई अपनी मौजूदगी, उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहले स्टोर का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?