पुरोला उतरकाशी
आज सिमांत जनपद उतरकाशी न्याय पंचायत गुन्दियांट गांव, पट्टी रामा सिंराई तहसील पुरोला के ग्राम पंचायत रौन में बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर डॉ. लीलाधर भट्ट गौ सेवा आश्रम का यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वामी योगेश्वर गिरी जी महाराज , ग्राम प्रधान राजेश विजल्वाण, आचार्य पंडित रमेश गैरोला व कमलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित द्वारीका विजलवाण, पण्डित भगवती प्रसाद की उपस्थित में गौ सेवा आश्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गौ सेवा आश्रम के संचालक संजय बडोनी ने सभी अतिथियों को स्वागत करते करते हुए कहा गौसेवा, भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व और बेसहारा पशुओं के संरक्षण पर केंद्रित होना चाहिए। यह एक पवित्र अवसर है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और गौ-वंश को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प दिलाता है संजय बडोनी ने कहा आज का दिन हमारे गाँव/क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और पुण्य का दिन है। आज हम यहाँ ‘…’ गौशाला का उद्घाटन कर रहे हैं। गौमाता को वेदों में ‘विश्वस्य मातरः’ (विश्व की माता) कहा गया है।
मुख्यातिथि स्वामी योगेश्वर गिरी महाराज ने कहा
यह गौशाला सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि हमारी श्रद्धा और गौसेवा के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि आनन्द सिंह ज्याडा प्रवक्ता इन्टर कालेज गुन्दियाट गांव ने कहा
हम देखते हैं कि कैसे बहुत सी गायें बेसहारा सड़कों पर भटकती हैं, उन्हें इस गौशाला में आश्रय, चारा और चिकित्सा मिलेगी। हमारा उद्देश्य सिर्फ गायों को रखना नहीं, बल्कि उन्हें एक गरिमामयी जीवन देना है। हमारे माननीय प्रधान मंत्री जी और उत्तराखंड सरकार ने भी स्वदेशी पशुधन के संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग किया है। ग्राम प्रधान राजेश विजल्वाण ने कहा
मैं सभी ग्रामीणों से अपील करता हूँ कि वे गौशाला के संचालन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करें। सभी मिलकर गोपालन और गोरक्षा का संकल्प लें। यह न केवल धार्मिक कार्य है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था (गोबर-गोमूत्र से) को सुदृढ़ करने का मार्ग भी है।
मैं इस पवित्र आयोजन में शामिल सभी ग्राम वासियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर आचार्य मनमोहन बडोनी , राजेन्द्र सिंह चौहान श्रीमति कृष्णा देवी आदि उपस्थित थे।