By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जनता से सीधा संवाद जन–जन की सरकार, जन सहभागिता और सुशासन से बड़ी संख्या में लोग हो रहे लाभान्वित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

जनता से सीधा संवाद जन–जन की सरकार, जन सहभागिता और सुशासन से बड़ी संख्या में लोग हो रहे लाभान्वित

Lokesh Badoni
Last updated: January 2, 2026 6:50 am
Lokesh Badoni Published January 2, 2026
Share
SHARE

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी 02 जनवरी 2026

*शिविर में ग्रामीणों द्वारा जल जीवन मिशन की योजनाओं को समय से पूर्ण करने की रखी मांग*

*”जनता से सीधा संवाद जन–जन की सरकार, जन सहभागिता और सुशासन से बड़ी संख्या में लोग हो रहे लाभान्वित*

*जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत आज न्याय पंचायत तुल्याडा में हुआ भव्य शिविर का आयोजन*

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत तुल्याडा में प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी डीपी बलूनी की अध्यक्षता में भव्य जनसेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में आज 800 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है।

शिविर में ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी के समक्ष 12 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत देवीसौड–तुल्याडा–नीरी मोटर मार्ग पर स्लिप आने की शिकायत का मुद्दा उठाया और मार्ग पर स्थित स्कूलों के लिए टीएचडीसी से स्कूली बस की मांग रखी।इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन की योजनाओं को समय से पूर्ण करने और गांवों में पेयजल की समस्याओं को प्रमुखता से शिविर में रखा।

न्याय पंचायत तुल्याडा में आयोजित भव्य शिविर में राजस्व विभाग में आय, जाति, स्थाई प्रमाण पत्र बनाए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया।पंचायतीराज विभाग द्वारा परिवार संशोधन, जन्म पंजीकरण,मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन सहित कुल 20 लोग लाभान्वित हुए। कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर 56 छोटे कृषि यंत्र तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर 24 कृषि रसायन वितरित किए।उद्यान विभाग द्वारा 15 लाभार्थियों को निःशुल्क सब्जी बीज वितरित कर लाभान्वित किया। बैंकिंग सेवाओं में जीवन ज्योति बीमा, पीएम सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देकर वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। उद्योग विभाग द्वारा 05, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन से 09 लोगो को लाभान्वित किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 02 महालक्ष्मी किट,04 नन्द गौरा व मातृ वंदना योजना से लाभान्वित किया, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 13 केवाईसी व 01 राशन कार्ड की समस्या का निस्तारण किया, सहकारिता विभाग द्वारा प. दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना एवं उर्वरक से संबंधित जानकारी दी।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260102-WA0369.mp4

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा भी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की। विद्युत विभाग में 03 नए संयोजन के आवेदन प्राप्त किए।

शिविर में उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीता राम गौड़,ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, समन्वयक शीशपाल रमोला, सुभाष नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सरोज बाला,ग्राम प्रधान तुल्याडा रामी देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. रत्नमणि भट्ट सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?