पुरोला उतरकाशी
आज कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उत्तरकाशी द्वारा विकासखंड पुरोला में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग उत्तरकाशी के सौजन्य से क्षेत्र के विभिन्न किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा उनका यथासंभव समाधान भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया, जहाँ किसानों को योजनाओं, प्रशिक्षण एवं सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम किसानों और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
किसानों के हित और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम सभी सदैव प्रतिबद्ध हैं।
किसान दिवस कार्यक्रम के अवसर खण्ड विकास अधिकारी सुरेश चौहान पुरोला , मण्डल महामंत्री भाजपा रमेश विजल्वाण , शीशपाल रावत , जिला पंचायत हुडोली वार्ड से श्रीमती कविता शाह , प्रधान संगठन अध्यक्ष त्रिलोक विजल्वाण उत्तरकाशी), जयराम सिंह चौहान ,अर्जुन चौहान, अंकित पंवार (व्यापार मंडल अध्यक्ष), शीशपाल सिंह पवार , बृजमोहन सिंह चौहान , रघुवीर पवार (पूर्व उपाध्यक्ष), श्रीमती गीता बिष्ट (जिला कार्यकारिणी सदस्य), हुकम सिंह राणा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), बद्री प्रसाद नौडियाल (ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष, पुरोला), मदन सिंह नेगी (पूर्व ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष), नितिन पवार, राजेश बिजल्वाण प्रधान रौन ओम प्रकाश नौटियाल अनिल शर्मा , महावीर रावत कनिष्ठ प्रमुख सहित प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, कर्मचारी/अधिकारी एवं समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
