By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीजी सूचना ने जीएमवीएन में की प्रेस वार्ता,देवभूमि रजत उत्सव की रूपरेखा पर डाली रोशनी।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

डीजी सूचना ने जीएमवीएन में की प्रेस वार्ता,देवभूमि रजत उत्सव की रूपरेखा पर डाली रोशनी।

Lokesh Badoni
Last updated: December 22, 2025 10:51 pm
Lokesh Badoni Published December 22, 2025
Share
SHARE

*डीजी सूचना ने जीएमवीएन में की प्रेस वार्ता,देवभूमि रजत उत्सव की रूपरेखा पर डाली रोशनी।*

 *उत्तरकाशी 23 दिसम्बर

अपर सचिव मुख्यमंत्री/महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने सोमवार देर शाम जीएमवीएन में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने देव भूमि रजत उत्सव से जुड़ी जानकारियां साझा करने के साथ-साथ पत्रकार हितों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

महानिदेशक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके है। यहां की सभ्यता,संस्कृति और जो उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास है और जिन्होंने राज्य आंदोलन में अपनी शहादत दी है उनके बारे में आने वाली पीढ़ी जागृत हो इस दिशा में स्कूलों के बच्चों और छात्राओं को रजत उत्सव से जोड़ा गया है। निबंध लेखन,चित्रकला और भाषण आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास,उसकी पृष्ठभूमि और महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जनोपयोगी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि रजत उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय बोली-भाषाओं,लोकगीतों और लोकनृत्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

Contents
*डीजी सूचना ने जीएमवीएन में की प्रेस वार्ता,देवभूमि रजत उत्सव की रूपरेखा पर डाली रोशनी।* *उत्तरकाशी 23 दिसम्बरअपर सचिव मुख्यमंत्री/महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने सोमवार देर शाम जीएमवीएन में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने देव भूमि रजत उत्सव से जुड़ी जानकारियां साझा करने के साथ-साथ पत्रकार हितों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।महानिदेशक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके है। यहां की सभ्यता,संस्कृति और जो उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास है और जिन्होंने राज्य आंदोलन में अपनी शहादत दी है उनके बारे में आने वाली पीढ़ी जागृत हो इस दिशा में स्कूलों के बच्चों और छात्राओं को रजत उत्सव से जोड़ा गया है। निबंध लेखन,चित्रकला और भाषण आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास,उसकी पृष्ठभूमि और महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जनोपयोगी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि रजत उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय बोली-भाषाओं,लोकगीतों और लोकनृत्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।महानिदेशक ने कहा कि सोशल मीडिया नियमावली को जल्द ही उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नियमावली पहले से ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है और उत्तराखंड में इसे लागू करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। नियमावली के लागू होने से सोशल मीडिया पर कार्यरत पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे तथा उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रेस मान्यता अब तहसील स्तर पर भी दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है,जो अब अंतिम चरण में है। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी मान्यता का लाभ मिलेगा।महानिदेशक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पत्रकारों को सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान मिले तथा वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। शीतकालीन यात्रा एवं देवभूमि रजत उत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा,संस्कृति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे,जिन पर डीजी सूचना ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।प्रेस वार्ता में जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा,अति.जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

महानिदेशक ने कहा कि सोशल मीडिया नियमावली को जल्द ही उत्तराखंड में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नियमावली पहले से ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है और उत्तराखंड में इसे लागू करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। नियमावली के लागू होने से सोशल मीडिया पर कार्यरत पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे तथा उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रेस मान्यता अब तहसील स्तर पर भी दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है,जो अब अंतिम चरण में है। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी मान्यता का लाभ मिलेगा।

महानिदेशक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पत्रकारों को सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान मिले तथा वे बिना किसी दबाव के निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। शीतकालीन यात्रा एवं देवभूमि रजत उत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा,संस्कृति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे,जिन पर डीजी सूचना ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर शर्मा,अति.जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?