By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0‘‘ का सफल संचालन उद्योग विभाग द्वारा आर्थिक विकास तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहन किया जा रहा है प्रोत्साहित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिकसामाजिक

उत्तराखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0‘‘ का सफल संचालन उद्योग विभाग द्वारा आर्थिक विकास तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहन किया जा रहा है प्रोत्साहित

Lokesh Badoni
Last updated: December 11, 2025 5:47 am
Lokesh Badoni Published December 11, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 11 दिसंबर 2025

 

उत्तराखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0‘‘ का सफल संचालन उद्योग विभाग, जिला उद्योग केंद्र, उत्तरकाशी के द्वारा किया जा रहा है। योजना के माध्यम से विनिर्माण, सेवा क्षेत्र एवं विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजनान्तर्गत विनिर्माणक क्षेत्र में रू. 25 लाख एवं सेवा/व्यवसायिक क्षेत्र में रू. 10 लाख तक के उद्यम स्थापित किये जा सकते है। योजना का उद्देश्य पलायन रोकथाम के साथ-साथ जनपद का आर्थिक विकास तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहन किया जाना है।

 

*ऋण सुविधाः* आवेदकों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट लागत का 90 से 95 प्रतिशत तक ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

* *सब्सिडी (अनुदान):* राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रोजेक्ट लागत का 20 से 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त सामाजिक बूस्टर/भौगोलिक बूस्टर/उत्पाद बूस्टर(ओडीओपी/ओडीटीपी/जीआई टैग) आदि बूस्टरों के अंतर्गत 5 प्रतिषत अतिरिक्त सब्सिडी का भी प्राविधान है।

 

*विगत 5 वर्षों की उपलब्धियांः* बीते 5 वर्षों में जिला उद्योग केंद्र ने जनपद में स्वरोजगार की दिशा मे उल्लेखनीय कार्य किया है, कुल 2475 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से दुग्ध उत्पादन (गाय-भैंस पालन), मुर्गी पालन, ब्यूटी पार्लर, सामान्य सुविधा केन्द्र, पैथोलोजी लैब, फिटनेस सेंटर, ब्रिक्स मैन्युफैक्चरिंग, साहसिक टै्रकिंग इकाईयां, टेंट हाउस, वीडियोग्राफर, खाद्य प्रसंस्करण इकाई, डेन्टल क्लीनिक, ऑटोमोबाईल वर्कशॉप, किराना स्टोर, घोड़ा-खच्चर, बकरी व मुर्गी पालन, वाणिज्यिक वाहन और रेस्टोरेंट आदि व्यवसाय शामिल हैं।

 

इन्हीं योजनाओं के लाभ से ग्राम हिमरोल विकासखंड नौगांव के युवा श्री जगमोहन सिंह राणा ने जिला उद्योग केंद्र उत्तरकाशी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख का ऋण प्राप्त किया तथा अपनी खाद्य प्रसंस्करण की इकाई की स्थापना की गई साथ ही 05 अन्य व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया। उत्तरकाशी के युवा श्री जसपाल जो पूर्व में देहरादून में काम कर रहे थे जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने के उपरांत योजनान्तर्गत 10 लाख का ऋण प्राप्त करते हुए अपना जिम्नेजियम/जिम खोला और 03 स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया।

जोशीयाडा, उत्तरकाशी के युवा श्री शिवम संतरी जो पूर्व में दिल्ली तथा देहरादून में काम कर रहे थे जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने के उपरांत योजनान्तर्गत 10 लाख का ऋण प्राप्त करते हुए अपना स्वयं का कैफ़े तथा रेस्टोरेंट खोला और पांच स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया।

*वर्तमान वित्तीय की प्रगति और आवेदन प्रक्रियाः-* वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 370 आवेदकों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। विभाग द्वारा यह योजना ‘‘पहले आओ, पहले पाओ‘‘ के आधार पर संचालित की जा रही है। इच्छुक बेरोजगार युवा जो अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं।

http://msy.uk.gov.in/ पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु सम्बन्धित विकासखण्डों के क्षेत्रीय अधिकारियों से निम्न दिये गये नम्बरों पर

संपर्क किया जा सकता हैः-

1. सहायक प्रबंधक, भटवाडी- 9837828711

2. सहायक प्रबंधक, डुण्डा- 7310896109

3. सहायक प्रबंधक, चिन्यालीसौड़- 9760753128

4. सहायक प्रबंधक, नौगांव- 9897314311

5. सहायक प्रबंधक, पुरोल/मोरी- 7017521169

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?