By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के समझौते का किया स्वागत।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के समझौते का किया स्वागत।

Lokesh Badoni
Last updated: December 7, 2025 9:28 am
Lokesh Badoni Published December 7, 2025
Share
SHARE

देहरादून

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून ने रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के समझौते का किया स्वागत।*
देहरादून 7 दिसम्बर – संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गर्मजोशी के साथ मुलाकात के दौरान विश्व को आतंकवाद की चुनौतियों के खात्मे एवं अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना की दिशा में संयुक्त प्रयास, द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा, उर्जा, परमाणु ऊर्जा, चिकित्सा, कृषि आदि के क्षेत्र में तकनीकी के आदान प्रदान पर विस्तृत चर्चा के उपरांत विभिन्न विषयों को लेकर हस्ताक्षरित किये गये समझौतों की सराहना की गई।
देहरादून के रेसकोर्स स्थिति सरदार खुशबीर सिंह जी के आवास स्थित बैठक कक्ष में *’भारत-रुस दोस्ती के पढ़ते कदम’* पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बिचार गोष्ठी की अध्यक्षता संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (अ०प्रा०) के.जी. बहल एवं संचालन संगठन सचिव सुशील कुमार त्यागी के द्वारा किया गया। विचार गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पहले संयुक्त सोवियत संघ रुस तथा विभिन्न गणराज्यों के अलग होने के पश्चात ‘रुस’ भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति वर्ष 1947 से ही परम्परागत विश्वसनीय मित्र देश बना हुआ है, यह अत्यंत खुशी की बात है। शीतयुद्ध के दौरान भी भारत के विश्व शांति स्थापना के दिशा में प्रयास करने हेतु गुट निरपेक्ष छवि एवं भूमिका का रुस ने हमेशा सम्मान किया है। भारत की रक्षा, उर्जा एवं परमाणु ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में रुस ने हमेशा मदद की है। वक्ताओं ने विश्व के वर्तमान परिवेश में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण कदम बताया। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से दोनों देशों के आपसी संबंधों को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में दोनों राष्ट्रों के दीर्घकालिक द्विपक्षीय हितों हेतु किये गये इन समझौतों के लिए राष्ट्रपति पुतिन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई।
विचार गोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संयुक्त नागरिक संगठन के सदस्यों सहित सर्वश्री चौधरी ओमवीर सिंह, जसबीर सिंह रेनोत्रा, कर्नल गुरजीत सिंह (आ०प्रा०), कल्याण, सिंह रावत ‘मैती’, डा० आशा लाल, नरेश चन्द्र कुलाश्री, श्री जी.एस. जस्सल, डा० दिनेश सक्सेना, प्रदीप कुकरेती, डा० राकेश डंगवाल, सुशील राठी, उमेश्वर सिंह रावत, गिरीश चन्द्र भट्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। विचार गोष्ठी के अंत में संगठन सचिव सुशील कुमार त्यागी ने विचार गोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त िया

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?