By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जनता की समस्याओं का सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

जनता की समस्याओं का सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण

Lokesh Badoni
Last updated: December 4, 2025 6:47 am
Lokesh Badoni Published December 4, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 04 दिसंबर 2025

 

*जिलाधिकारी ने किया चिन्यालीसौड़ तहसील, धरासू थाना और ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण*

 

*जनता की समस्याओं का सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण : जिलाधिकारी*

*कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को चिन्यालीसौड़ तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की समग्र स्थिति और भविष्य में सरकारी कामकाज के लिए इसकी तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न कक्षों, अभिलेखागार, मीटिंग हॉल का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की बाउंड्री और तहसील मार्ग निर्माण ,छत पर जाने हेतु सीढी निर्माण, शौचालय मरम्मत,विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर पैनल के इंस्टालेशन व जेनरेटर व्यवस्था, वर्षामापी यंत्र और आपातकालीन सायरन की स्थापना करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने तहसील अंतर्गत कानूनगो और पटवारियों की वर्तमान स्थिति भी जानी और सभी को बी.एन.एस.एस के प्रशिक्षण दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तथा अंश निर्धारण संबंधी समस्याओं को भी जाना। कहा कि नया तहसील भवन न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता में वृद्धि करेगा, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बनेगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा धरासू थाना का निरीक्षण किया गया। थाना पहुंचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रांगण,अभिलेखों, मालखाना,थाना डायरी, शस्त्रागार सहित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने थाने में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव तथा महिला सहायता कक्ष के समुचित संचालन पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं तथा थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने गंभीर अपराधिक मामलों, मादक पदार्थों से संबंधित एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों की अद्यतन जानकारी ली।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजस्व ग्रामों के दस्तावेज संबंधित अभिलेख पुलिस कार्यालयों में देने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए निःसंकोच संबंधित थाने या जिला प्रशासन से संपर्क करें।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसुविधाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन किया। तथा निर्देश दिए कि सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जाए।ब्लॉक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क का गठन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, सहायक खंड विकास अधिकारी अमन बिष्ट उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?