उत्तरकाशी, 06 नवंबर 2025
राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी द्वारा गरिमामयी, सुव्यवस्थित और समन्वित ढंग से जिला मुख्यालय के साथ तहसील स्तर पर भी सम्मानित कार्यक्रम मनाए जाने के निर्देश दिए है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि जो आंदोलनकारी वृद्ध अथवा बीमार है जो जिला मुख्यालय और तहसील में उपस्थित नहीं हो सकते उन्हें उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस पर स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा जनपद अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, पीडी अजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, तहसीलदार सुरेश सेमवाल उपस्थित रहे।
