By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर की प्रेस वार्ता, सरकार की विकास योजनाओं की दी जानकारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडराजनीति

राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर की प्रेस वार्ता, सरकार की विकास योजनाओं की दी जानकारी

Lokesh Badoni
Last updated: November 5, 2025 8:28 am
Lokesh Badoni Published November 5, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 05 नवंबर 2025

 

Contents
उत्तरकाशी, 05 नवंबर 2025*राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर की प्रेस वार्ता, सरकार की विकास योजनाओं की दी जानकारी**सांसद ने जनपद के रामलीला मैदान में चल रहे रजत जयंती उत्सव में किया प्रतिभाग और किया विभागीय स्टालों का निरीक्षण*दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंची माननीय सांसद राज्यसभा डॉ. कल्पना सैनी ने आज जनपद मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के पश्चात मां. सांसद ने रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चल रहे राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रेस वार्ता में मा. सांसद ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प पर कार्य कर रही है तथा प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक योजनाओं की शुरुवात और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है।मा. सांसद ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, बीते 4 वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, राज्य में सशक्त भू–कानून, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत ऐतिहासिक रू. 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश की ग्राउंडिंग, श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का पुनर्नियोजित विकास, राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन यात्रा का आरंभ से लेकर अन्य महत्वपूर्ण निर्णय और योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वतंत्रता के पश्चात देश का प्रथम राज्य बना है जिसने यूसीसी को लागू किया है जिसकी समानता और समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके जरिए वर्षों से चली आ रही कुप्रथाओं का उन्मूलन होगा।मा. सांसद ने बीआरओ के कमांडर से फोन पर वार्ता कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए।मा. सांसद ने धराली आपदा पर कहा कि , वह घटना अत्यंत दुखद और चुनौतीपूर्ण थी। इस आपदा में हमने अपने नागरिकों को खोया है और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। हम इस पीड़ा को महसूस करते हैं। लेकिन मैं जनता को आश्वस्त करती हूँ कि सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में पूरी ताकत से लोगों के साथ खड़ी है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मां. सांसद ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करती रहेंगी ताकि राज्य का चौमुखी का विकास तीव्र गति से हो सके।मा. सांसद राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुई और सभी को राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का भी निरीक्षण किया।्प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा सी.पी बेलवाल, जिला महामंत्री भाजपा महावीर नेगी,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार , तहसीलदार सुरेश सेमवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने जनपद मुख्यालय पहुंचकर की प्रेस वार्ता, सरकार की विकास योजनाओं की दी जानकारी*

 

*सांसद ने जनपद के रामलीला मैदान में चल रहे रजत जयंती उत्सव में किया प्रतिभाग और किया विभागीय स्टालों का निरीक्षण*

 

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंची माननीय सांसद राज्यसभा डॉ. कल्पना सैनी ने आज जनपद मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के पश्चात मां. सांसद ने रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चल रहे राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 प्रेस वार्ता में मा. सांसद ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प पर कार्य कर रही है तथा प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक योजनाओं की शुरुवात और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है।

मा. सांसद ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, बीते 4 वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, राज्य में सशक्त भू–कानून, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत ऐतिहासिक रू. 1 लाख करोड़ से अधिक निवेश की ग्राउंडिंग, श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम का पुनर्नियोजित विकास, राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन यात्रा का आरंभ से लेकर अन्य महत्वपूर्ण निर्णय और योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वतंत्रता के पश्चात देश का प्रथम राज्य बना है जिसने यूसीसी को लागू किया है जिसकी समानता और समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका है जिसके जरिए वर्षों से चली आ रही कुप्रथाओं का उन्मूलन होगा।

मा. सांसद ने बीआरओ के कमांडर से फोन पर वार्ता कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251105-WA0296.mp4

मा. सांसद ने धराली आपदा पर कहा कि , वह घटना अत्यंत दुखद और चुनौतीपूर्ण थी। इस आपदा में हमने अपने नागरिकों को खोया है और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है। हम इस पीड़ा को महसूस करते हैं। लेकिन मैं जनता को आश्वस्त करती हूँ कि सरकार इस चुनौतीपूर्ण समय में पूरी ताकत से लोगों के साथ खड़ी है।

 मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मां. सांसद ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करती रहेंगी ताकि राज्य का चौमुखी का विकास तीव्र गति से हो सके।

मा. सांसद राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुई और सभी को राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का भी निरीक्षण किया।

्प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा सी.पी बेलवाल, जिला महामंत्री भाजपा महावीर नेगी,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार , तहसीलदार सुरेश सेमवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारा, कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समरसता का संदेश

मोरी के खन्यासणी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मोत 11 घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’
  • realme ने इमर्सिव बस एक्टिवेशन के जरिए दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के कैंपसों तक पहुंचाया Harry Potter का जादू
  • realme, 21 सितंबर को realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ लॉन्च करेगा realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
  • सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र में प्रांत सेवा प्रमुख ने बच्चों से किया संवाद, महापुरुषो के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?