By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: देहरादून में होगा भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में होगा भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी फेस्टिवल — ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’

Lokesh Badoni
Last updated: October 31, 2025 7:18 am
Lokesh Badoni Published October 31, 2025
Share
SHARE
  • भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार्स अपनी हंसी और व्यंग्य से देहरादून को रोशन करने को तैयार
  • 1,2 व 3 नवंबर 2025 को होगा कार्यक्रम आयोजित नींबू वाला स्थित आईएचएम में हो रहा है आयोजन

देहरादून: उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष देहरादून में देश का सबसे बड़ा हास्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय “डेरा कॉमेडी फेस्ट” में भारतीय कॉमेडी के सुपरस्टार्स अपनी हंसी, व्यंग्य और विनोदमयी प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। 1,2 व 3 नवंबर 2025 को होगा कार्यक्रम आयोजित नींबू वाला स्थित आईएचएम में हो रहा है आयोजन।

इस भव्य आयोजन की जानकारी एक पत्रकार वार्ता में दी गई यह पत्रकार वार्ता मालसी मिस्ट होटल में आयोजित की गई थी। आयोजक भारत कुकरेती ने बताया कि कार्यक्रम में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर ख़ान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी-मिंकी, गोपाल दत्त और परीतोष त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय कलाकार लाइव शो के माध्यम से मंच पर धमाल मचाएंगे।

‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम पहली बार एक साथ
यह पहली बार होगा जब देश का लोकप्रिय टेलीविज़न कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम एक ही फेस्टिवल में शामिल होगी।
सुनील ग्रोवर, जो अमिताभ बच्चन, गुलज़ार और कपिल देव जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की अद्भुत नकलों से मशहूर हैं, दर्शकों को अपनी खास अदायगी से लुभाएंगे।
कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने प्रसिद्ध ‘धरम-सनी’ एक्ट्स से दर्शकों को हँसा-हँसा कर लोटपोट कर देंगे।
ज़ाकिर ख़ान, जिन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचा, आज स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं।
गोपाल दत्त का म्यूज़िकल कॉमेडी शो पहले से ही बेहद लोकप्रिय है।
जुड़वाँ बहनें चिंकी-मिंकी अपनी अनोखी और एकसाथ संवाद शैली के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि राजीव ठाकुर अपने तीखे वन-लाइनर्स से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे।
परीतोष त्रिपाठी टेलीविज़न कार्यक्रमों में अपनी मज़ेदार अदाओं के साथ-साथ हास्य कविताएँ भी प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
डेरा कॉमेडी फेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य के प्रमुख अभिनेताओं — सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, वरुण बडोला, हेमानी शिवपुरी, बृजेंद्र काला, श्रुति पंवार, अंजलि तत्रारी, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थपलियाल, प्रियांशु पैन्यूली, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे — को भी सम्मानित किया जाएगा।

फेस्ट के क्यूरेटर और आयोजन टीम
डेरा कॉमेडी फेस्ट की परिकल्पना और क्यूरेशन भरत कुकरेती ने किया है, जो ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के लेखक-निर्देशक रह चुके हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन और क्रियान्वयन आशुतोष मिश्रा, अविनाश मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर इवेंट आयोजन का व्यापक अनुभव है।
पत्रकार वार्ता में आयोजक भरत कुकरेती सुविधा स्टोर के मालिक अनिल गुप्ता कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी एवं गुरपाल सिंह मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?