देहरादून।
उत्तरकाशी जनपद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा को पार्टी ने राजधानी देहरादून के ग्रामीण जिला सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा सतेन्द्र राणा को देहरादून ग्रामीण का जिला सह प्रभारी नियुक्त करने पर उत्तरकाशी जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। उत्तरकाशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित की हुए कहा कि सतेंद्र राणा एक कुशल संगठन कर्ता है व देहरादून ग्रामीण जिले के संगठन को इसका लाभ मिलेगा।
सतेन्द्र राणा ने देहरादून ग्रामीण का जिला सह प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी का हमेशा ईमानदारी से निर्वहन किया है व इस जिम्मेदारी को भी जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।
आपको बताते चलें कि सत्येन्द्र राणा ने 1996 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि शाखा में प्रवेश कर विद्यार्थी परिषद में विस्तारक के रूप में कार्य करते हुए 2005 में डी. ए.बी पी जी कालेज देहरादून में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया । 2007 में युवा मोर्चा में जिला महामंत्री व 2010 में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करते हुए 2016 में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री बने 2022 में भाजपा जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करते हैं वर्तमान में प्रदेश नैतृत्व ने देहरादून ग्रामीण क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया।
राणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं की दृढ़ निष्ठा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत होती है संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
