By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आपदा से प्रभावित परिसम्पत्तियों का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

आपदा से प्रभावित परिसम्पत्तियों का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

Lokesh Badoni
Last updated: September 20, 2025 1:13 am
Lokesh Badoni Published September 20, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी 20 सितम्बर, 2025 (सूचना)

 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार देर शाम अधिकारियों की बैठक लेते हुए आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय परिसम्पत्तियों एवं चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से प्रभावित परिसम्पत्तियों का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त आंकड़ों के आधार पर न केवल तत्काल राहत कार्यों को गति दी जा सकेगी,बल्कि प्रभावित परिवारों की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस पुनर्वास योजनाएं भी बनाई जा सकेंगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा में क्षतिग्रस्त भवनों, होटलों, सड़कों, पुलों, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति लाइनों के साथ-साथ कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं अन्य ग्रामीण आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में हुए नुकसान का विस्तृत आकलन शीघ्रता से पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और एकीकृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को शीघ्र उपलब्ध कराएं,जिससे राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,अधीक्षणअभियंता लोनिवि विजय कुमार,परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.रजनीश सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एचएस बिष्ट,ईई मनोज गुसाईं,डीपीएम रिप कपिल उपाध्याय,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?