तहसील पुरोला के रामा सिंराई व कमल कमल सिंराई पट्टी में अतिवृष्टि जगह जगह भूस्खलन आपदा से क्षेत्र की आजीविका का मुख्य साधन लाल दान आलोक मटर उखड़ीदान की फैसले खराब होने से काश्तकार परेशान है।
काश्तकारों ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कर्ज माफी की मांग की है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों से यमुना घाटी कांग्रेस कमेटी के श्रम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा ज्ञापन में कमल सिराई पुरोला के किसानों के आजीविका का मुख्य साधन दान सेब आलू खुमानी टमाटर एवं उखड़ी धान , फैसले अतिवृष्टी से गल कर बर्बाद हो गई है। और पुरोला गुन्दियांट गांव मोटर मार्ग जगह जगह भू धंसाव , गड्ढे से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस कारण से जनता को कठिन समस्यायों से जूझना पड़ रहा है । आपदा व अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को आजीविका आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसानों ने मांग की है की प्रभावित किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाए और प्रति परिवार को ₹50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर लोकेश नोटियाल, चण्डी प्रसाद खण्डूरी, खजान राणा, शान्तिराम नोडियाल ,भरतराम रणबीर आर्य, सकल चंद,उपेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।