निर्धन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
Contents
निर्धन छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षणउत्तराखंड मानव सेवा समिति नेआयोजित किया प्रतिभा सम्मानदेहरादूनउत्तराखंड मानव सेवा समिति, दिल्ली की पहल पर उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेरिट में आए छात्रों को सम्मानित किया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दस जनपदों के 243 छात्रों का सम्मान ऋषिकेश और हल्द्वानी में अलग अलग किया गया। मेधावी छात्रों को नगद धनराशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा दोनों मंडलों के तीन श्रेष्ठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व अपर भविष्य निधि आयुक्त भारत सरकार बी एन शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के दोनों मंडलों के 243 छात्रों का सम्मान किया गया। दोनों मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को चालीस हजार की धनराशि दी गई। इसके अलावा 10 जनपदों के श्रेष्ठता सूची में आने वाले छात्रों को 35 हजार और ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाले छात्रों को तीस हजार की धनराशि दी गई। ब्लॉक स्तर पर 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्रों को दस हजार की धनराशि दी गई। दोनों मंडलों के श्रेष्ठ तीन स्कूलों को प्रोजेक्टर देने के साथ ही प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं सरकारी स्कूलों में अध्ययन छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं भविष्य के लिए उन्हें तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पहाड़ के मेधावी छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उत्तराखंड मानव सेवा समिति नेआयोजित किया प्रतिभा सम्मान
देहरादून
उत्तराखंड मानव सेवा समिति, दिल्ली की पहल पर उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेरिट में आए छात्रों को सम्मानित किया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दस जनपदों के 243 छात्रों का सम्मान ऋषिकेश और हल्द्वानी में अलग अलग किया गया। मेधावी छात्रों को नगद धनराशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा दोनों मंडलों के तीन श्रेष्ठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।
