By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में आपदा
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

उत्तराकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में आपदा

Lokesh Badoni
Last updated: August 23, 2025 9:32 am
Lokesh Badoni Published August 23, 2025
Share
SHARE

भारी बारिश से घर और गाड़ियां मलबे में दबी
सगवाड़ा गांव में युवती का शव बरामद

चमोली। उत्तरकाशी के धराली और स्यानाचट्टी में भारी बारिश से हालात सुधरे भी नहीं थे कि अब चमोली जिले के थराली विकासखंड के अलग अलग हिस्सों में बीती देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान देखने को मिला है। थराली के कोटड़ीप, राड़ीबगड़, अपर बजार, कुलसारी, चेपडो, सगवाड़ा समेत अन्य हिस्सों में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। इस मानसून सीजन में काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से आई आपदा में कई लोग जान गंवा चुके हैं तो कई लोगों के घर जमींदोज हो गए हैं। कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि भारी बारिश से बाजार क्षेत्र में दुकानों में मलबा घुस गया है और कई मकानों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा है। वहीं चेपडो में अतिवृष्टि से भारी तबाही देखने को मिली है। यहां में एक बुजुर्ग व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिल रही है। इसके साथ ही सगवाड़ा गांव में भी एक 20 वर्षीय युवती मलबे में दब गई। रेस्क्यू टीम ने शव को बरामद कर लिया है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेज दिया गया है।
नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर भी मलबा घुस गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान पहुंचा है। कई बाइकें और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी स्वयं मौके का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट की व्यवस्था की गयी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें मौके पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। अवरुद्ध मार्गों को सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है।
घटना के बाद लोग दहशत में हैं। भारी बारिश के बीच लोगों ने घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण ली है। वहीं भारी बारिश से चेपड़ो बाजार में भारी नुकसान हुआ है, यहां 20 से अधिक दुकानें और एक दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दब गई हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति भी मलबे में दबा है, जिसकी तलाश जारी है। थराली बाजार में भारी भूस्खलन से दुकानों में अंदर मलबा घुस गया है। करीब पांच गाड़ियां मलबे में दबी हैं।
बीती देर रात चमोली जिले के थराली में अत्यधिक बारिश के कारण ऐसे हालात हुए हैं। 50 से अधिक छोटे बड़े वाहन मलबे में दब गए हैं, सड़कें भूस्खलन से पूरी तरह बंद हैं। थराली मुख्य बाजार में 108 एंबुलेस समेत 5 गाड़ियां मलबे में दबे हैं। सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं, पैदल आवाजाही काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में संचार सुविधा भी बाधित हो गई है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि 23 अगस्त यानि आज के लिए कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

You Might Also Like

बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर

आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़

टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर
  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया
  • आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है
  • लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़
  • 15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?