पौराणिक महाभारत कालीन शिव नगरी लाखामंडल को मास्टर प्लान से विकसित करने के संबंध में उत्तराखंड की जनप्रिय नेता दीप्ति रावत भारद्वाज के नेतृत्व में शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील गौड़ व यमुना घाटी के शक्ति उपासक पंडित शांति प्रसाद सेमवाल, समाजसेवी आचार्य लोकेश बडोनी मधुर जी ने संस्कृति मंत्री भारत सरकार गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की एवं क्षेत्र के प्रमुख रुके हुए विकास कार्यों एवं भविष्य के लिए विकास और रोजगार को साथ जोड़ते हुए इस संबंध में चर्चा हुई ।
माननीय मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र शेखावत ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया के संबंधित सभी विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा और में देवभूमि उत्तराखंड के लाखामंडल क्षेत्र को मास्टर प्लान से विकसित करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शुशील गौड़ ने केन्द्रीय मंत्री जी को लाखामंडल आने का निमंत्रण दिया और माननीय मंत्री जी को टोपी, शाल भेंट की।