By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जनपद में आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर तथा 428 मतगणना सहायकों की गई है नियुक्ति
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

जनपद में आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर तथा 428 मतगणना सहायकों की गई है नियुक्ति

Lokesh Badoni
Last updated: July 30, 2025 3:53 am
Lokesh Badoni Published July 30, 2025
Share
SHARE

 उत्तरकाशी, 30 जुलाई 2025

 

Contents
 उत्तरकाशी, 30 जुलाई 2025*पंचायत चुनाव मतगणना हेतु रेंडमाइजेशन प्रक्रिया हुई संपन्न*जनपद में आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर तथा 428 मतगणना सहायकों की गई है नियुक्ति

*पंचायत चुनाव मतगणना हेतु रेंडमाइजेशन प्रक्रिया हुई संपन्न*

जनपद में आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर तथा 428 मतगणना सहायकों की गई है नियुक्ति

*शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना के लिए सभी सुरक्षात्मक प्रबंध किए गए हैं सुनिश्चित: डीएम*

*सभी विकासखंडों में मतगणना हेतु कुल 80 टेबल लगाई जाएगी*

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया दो चरणों में दिनांक 24 जुलाई और 28 जुलाई को संपन्न हुई थी। दोनों चरणो मे हुए मतदान की मतगणना विकासखण्डवार दिनांक 31 जुलाई 2025 को सम्पन्न की जाएगी।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250730-WA0162.mp4

पंचायत चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए बुधवार को मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तरीके से की गई है और इसमें सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया है। पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना के लिये सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। मतगणना जनपद के सभी मतगणना केंद्रों पर 31 जूलाई को होगी और परिणामों की घोषणा भी नियमानुसार समयबद्ध तरीके से की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए आरक्षित सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर एवं 428 मतगणना सहायकों की तैनाती की गई है। विकासखण्ड भटवाड़ी में 12, चिन्यालीसौड़ में 14, डुंडा में 14, मोरी में 12, नौगांव में 20, और पुरोला में 8 मतगणना टेबल लगाई गई है साथ ही इन विकासखंडों में आरक्षित सहित क्रमशः 16,19,19,16,26,11 मतगणना सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना की प्रत्येक प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और गोपनीय बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान सीडीओ एस.एल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सैनी सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?