By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं का पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने लिया जायजा, गोविंदघाट और पुलना में परखीं व्यवस्थाएं
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडचमोली

हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं का पुलिस उपाधीक्षक चमोली ने लिया जायजा, गोविंदघाट और पुलना में परखीं व्यवस्थाएं

Lokesh Badoni
Last updated: May 29, 2025 5:50 am
Lokesh Badoni Published May 29, 2025
Share
SHARE

चमोली: प्रचलित श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट ने आज यात्रा के प्रारंभिक महत्वपूर्ण पड़ावों गोविंदघाट और पुलना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सबसे पहले गोविंदघाट पहुँचे। गोविंदघाट हेमकुंड साहिब यात्रा का बेस कैंप है जहाँ से अधिकांश श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं। उन्होंने यहां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे का दौरा किया और गुरुद्वारे प्रबंधक श्री सेवा सिंह से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हेमकुंड साहिब यात्रा से संबंधित वर्तमान स्थिति, श्रद्धालुओं की आमद, पंजीकरण प्रक्रिया और यात्रियों के लिए उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।
गोविंदघाट के बाद, सीओ चमोली यात्रा के अगले मुख्य पड़ाव, पुलना पहुँचे। पुलना में उन्होंने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सीधा संवाद किया और उनसे यात्रा अनुभव तथा किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा। उन्होंने यात्रा के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले टैक्सी चालकों और घोड़े वालों से भी बात की, ताकि उनकी चुनौतियों को समझा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक ने गोविंदघाट से पुलना के बीच के सड़क मार्ग का भी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु साइन किया एमओयू

सूबे के मुख्यमंत्री उतरकाशी के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौंरा सरकार के कामकाज व विधायकों के प्रदर्शन पर होगी चर्चा।

DLF मॉल्स ने 100 क्यूरेटेड लुक्स और फिजिटल फैशन अनुभव के साथ समर स्टाइल को जीवंत बनाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया
  • फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार
  • द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह
  • उत्तराखंड सरकार की फिल्म नीति रंग लाई, “फायर वॉरियर्स” फिल्म को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान
  • बिग बॉस स्टार अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट कलर्स के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिम्मत की परीक्षा देने को तैयार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?