By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ सरकार के मध्य छत्तीसगढ़ में 1400 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडऋषिकेश

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ सरकार के मध्य छत्तीसगढ़ में 1400 मेगावाट पंप्ड स्टोरेज परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  

Lokesh Badoni
Last updated: March 11, 2025 3:38 pm
Lokesh Badoni Published March 11, 2025
Share
SHARE

ऋषिकेश – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल), विद्युत क्षेत्र की एक प्रमुख पीएसयू ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) एवं छत्तीसगढ़ सरकार के साथ जशपुर जिले के डांगरी में 1400 मेगावाट पंप स्टोरेज आधारित हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान रायपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री, विष्णु देव साई और अमिताभ जैन, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल देश को स्वच्छ, किफायती और सतत ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात को रेखांकित करते हुए कहा कि पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को संतुलित करने, ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, ग्रिड स्थिरता में सुधार के साथ ही भारत की स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विश्नोई ने आगे कहा कि डांगरी पीएसपी रोजगार के विभिन्न अवसर प्रदान करेगा और इस कारण उस क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव निर्माण होगा। यह परियोजना टीएचडीसीआईएल के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का विस्तार करने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। विद्युत उत्पादन में विविध पोर्टफोलियो के साथ, हम टिकाऊ, लागत प्रभावी बिजली समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डांगरी पीएसपी एक हरित कल के लिए, स्वच्छ ऊर्जा पहलों को आगे बढ़ाने के हमारे दृष्टिकोण का प्रमाण है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सुबोध कुमार सिंह, मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की ओर से संजीव कुमार कात्यार, प्रबंध निदेशक, और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) ने इस समझौता ज्ञापन पर  हस्ताक्षर किए।

टीएचडीसीआईएल निदेशक (तकनीकी), भूपेंद्र गुप्ता, ने बताया कि टीएचडीसीआईएल देश भर में पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) का सक्रिय रूप से विकास कर रहा है, और यह परियोजना स्थायी ऊर्जा भविष्य की दिशा में इसकी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पंप्ड स्टोरेज तकनीक ऊर्जा भंडारण और बिजली मांग प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान है। डांगरी पीएसपी ऑफ-पीक घंटों के दौरान अधिशेष बिजली का उपयोग करके पानी को पंप करने और शीर्ष मांग के दौरान बिजली निर्माण करने के लिए उपयोग करेगा, जिससे ऊर्जा का कुशल उपयोग सुनिश्चित होगा। टीएचडीसीआईएल उच्चतम इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट तकनीकों के साथ परियोजना को निष्पादित करने के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।
समझौता ज्ञापन (एमओयू) आदान-प्रदान के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सुबोध कुमार सिंह, मुख्य सचिव और सचिव (ऊर्जा);  मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव (वित्त); पी दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव; और रजत कुमार, सचिव (वाणिज्य और उद्योग) उपस्थित थे। इसके अलावा एस.के. मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। साथ ही टीएचडीसीआईएल से नीरज वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी (एनसीआर इकाई), और संजीव कुमार मित्तल, सहायक महाप्रबंधक (पीएसपी-सोलर) भी उपस्थित रहें ।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?