पुरोला उतरकाशी
उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व बड़े आस्था हर्षोल्लास व श्रद्धा विश्वास के साथ मनाई गई । सुबह से प्रदेश के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं घंटे-घड़ियालों व शंख की ध्वनियों के बीच बाबा भोलेनाथ के जयघोष से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया है।
प्रदेश की राजधानी देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रही। यहां हर वर्ष मेला भी लगता है। हजारों की संख्या में लोग मेले का लुफ्त उठाने के लिए भी पहंुचे है। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर और अन्य सभी शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल मिली। युमना घाटी के सुप्रसिद्ध धाम श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर में मोरी,बंगाण रामा सिंराई,कमल सिराईं, बनाल,नोंगांव बड़कोट के दूर दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जहां मन्दिर समिति ने भक्तों के लिए फलाहार आदि की सुन्दर व्यवस्था की।
महाशिवरात्रि के पर श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, पुष्प व दूध आदि से भगवान शिव की आराधना की। इस मौके पर साथ ही श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। वहीं महाभारत कालीन लाखामंडल में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, में शिव मन्दिर समिति लाखामंडल की और से प्रसाद आदि की बड़ी सुन्दर व्यवस्था की व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए जल, दूध और बेलपत्र अर्पित किए।. पुरोला के नागराज मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। घंटों लाइन में लगने के बाद भी श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी देखने को नहीं मिली। मंदिरों के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु जय भोले, बम-बम भोले के नारे लगाते दिखे।