मोरी , उत्तरकाशी
सीमांत विकास खंड मोरी के देर रात्रि को सावणी गांव में हुई अग्निकांड में 9 मकान जल कर राख हो गये। गांव में लकड़ी के बने मकानों में आग तेजी से फ़ैल रही थी जिससे 2 मकानों को आग से बचाने के लिए तोड़ाना पड़ा और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है ।
आग से लगभग 25 परिवार बेघर हो गये। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव मेंए तीन दिन से पानी नहीं आ रहा था जिस कारण आग बुझाने में ग्रामीणों को भारी मुश्किल आई है।
घटना रविवार देर रात्रि की जब सावणी गांव के एक घर में आग लग गई । देखते ही देखते आग बेकाबू हो चली जिससे आधा गांव आग की चपेट में आ गया।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के भी निर्देश दिए हैं। तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर बताया गया है। राहत एवं बचाव कार्य से फायर सर्विस, पुलिस टीम व अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
वहीं उपजिलाधिकारी /जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा स्वयं रात्रि को सावणी गांव के लिए रवाना हुए। उन्होंने सावणी गांव पहुंच कर बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया है , राजस्व विभाग के साथ -साथ पुलिस विभाग ,एसडीआरएफ,फायर सर्विस, पशुपालन विभाग और वन विभाग मौके पर मौजूद है । गाँव में कुल 9 मकान पूर्ण रूप से जल चुके है जिसमे लगभग 15-16 परिवार निवास करते थे इसके अतिरिक्त 2 मकानों को आग से बचाने हेतु पूर्ण रूप से तोड़ा गया है और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है ।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है बताया जा रहा है की किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था जिससे आग लगना बताया गया है ।