नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन नगरपालिका पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी लाल शाह ने शक्ति प्रदर्शन कर एक विशाल रैली निकाली। रैली में पूर्व मंत्री चकराता विधायक प्रीतम सिंह चौहान , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, श्रीमति रेखा नोटियाल जोशी,ब्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी, कविन्द्र असवाल उपस्थित थे।
रैली को संबोधित करते हुए चकराता विधायक प्रीतम सिंह चौहान ने कहा सत्ता में बैठे लोग दोनों हाथों से प्रदेश को लूटने का कार्य कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है । नगर निकाय चुनाव के माध्यम से प्रदेश की जनता इनको सबक सिखाएगी। कांग्रेस के कार्यकाल में नगर पंचायत पुरोला चहुंमुखी विकास हुआ है। और भाजपा ने विकास कार्यों को रोकने का काम किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में आपका प्यार और सहयोग मुझे मिलता रहा आपके सहयोग आशीर्वाद से मैंने हर संभव प्रयास किया दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास किया है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की पूर्व की भांति आपका सहयोग प्यार आशीर्वाद इस बार भी कांग्रेस पार्टी को मिलता रहेगा। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवा व कांग्रेस के सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।