नगर पालिका बड़कोट में अवैध मतदाताओं के मामले का उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर गंभीरता लेते हुए जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तरकाशी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग के रूप से जिला प्रशासन में हड़कंप और फर्जी मतदाताओं को रोकने की चुनौती खड़ी हो गई है। गौरतल है की प्रदेश ने उत्तरकाशी जिले के बड़कोट नगर पालिका में जनसंख्या से अधिक मतदाता दर्ज हैं इससे यह बात सामने आई है कि हजारों की संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए हैं। जबकि यह लोग ग्रामीण या अन्य जगह मतदाता सूची में है। योजना वध रूप से प्रत्याशियों ने राजनीतिक लाभ के लिए इनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया है । नगर पालिका मतदाता सूची में उन ग्रामीण लोगों का नाम दिए गए हैं जिनका नगर पालिका बड़कोट से किसी प्रकार का लेना देना नहीं । जिस कारण नगर पालिका बड़कोट मतदाताओं की संख्या 10993 तक पहुंच गई है। ऐसे में आम नागरिकों को यह बात हजम नहीं हो रही है।