By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बर्फ की सफेद चादर से ढकी जौनसार बावर की पहाड़ियां
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंड

बर्फ की सफेद चादर से ढकी जौनसार बावर की पहाड़ियां

Lokesh Badoni
Last updated: January 16, 2025 10:41 am
Lokesh Badoni Published January 16, 2025
Share
SHARE
  • बर्फबारी की सूचना मिलते की पर्यटकों ने चकराता का किया रूख
  • बर्फबारी से किसानों व बागवानों के खिले चेहरे

देहरादून। जिले में जौनसार बावर की पहाड़ियां बर्फबारी से लदकद हो गई हैं। चकराता की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से मनमोहक नजारा देखते ही बन रहा है। बर्फबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक इस इलाके में पहुंचने लगे हैं।
मौसम विभाग की जारी चेतावनी सटीक साबित हुई है। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। देर रात्रि को एकाएक आसमान में घने काले बदलों से हो रही हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में साल की एक और बर्फबारी देखने को मिली है। बर्फबारी होने से काश्तकारों और बागवानी से जुड़े किसानों को फसलों और फल उत्पादन में इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। बर्फबारी से क्षेत्र में सैलानियों की आमद से होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारी खुश हैं। उनको अच्छा व्यवसाय और रोजगार में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बर्फबारी का दीदार करने इस साल काफी संख्या में सैलानी उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित देश के कोने कोने से चकराता का रुख करते नजर आ रहे हैं। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोखंडी, देववन, मुंडाली, कोटी, कनासर आदि क्षेत्रों में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। लोखंडी के होटल व्यवसाय से जुडे रोहन राणा ने कहा कि बर्फबारी होने से फसलों और बागवानी को लाभ होता है। इससे किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद रहती है। वहीं बर्फबारी देखने के लिए सैलानी लगातार फोन से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा
  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?