By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रावत हाॅस्पिटैलिटी द्वारा आयोजित। कल्यो – गढ़वाल की धरोहर. कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडटिहरीफीचर्डसामाजिक

रावत हाॅस्पिटैलिटी द्वारा आयोजित। कल्यो – गढ़वाल की धरोहर. कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।

Lokesh Badoni
Last updated: January 15, 2025 10:51 am
Lokesh Badoni Published January 15, 2025
Share
SHARE

टिहरी गढ़वाल

नई टिहरी। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर रावत हाॅस्पिटैलिटी द्वारा आयोजित। कल्यो – गढ़वाल की धरोहर. कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कल्यो गढ़वाल की समृद्ध सांस्कृतिक लोक परंपराओं को विरासत को संरक्षित और प्रसारित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया । अब पहाड़ी उत्पाद अरसे, रोटाना ,घेंजा आदि ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगे । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्रीमान दिनेश सेमवाल जी प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विशिष्ट अतिथि श्री किशोर उपाध्याय विधायक टिहरी द्वारा की गई । इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार व मांगलिक गीतों के साथ कल्यों – गढ़वाल की धरोहर. की वेबसाइट भी लॉन्च की गई है।

इस मौके पर रावत हाॅस्पिटैलिटी की और से अतिथियों का शाल, पहाड़ी टोपी,कलेऊ की टोकरी भेंट की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए दिनेश सेमवाल जी ने कहा है कि गढ़वाल की अनमोल धरोहरों को सहेजने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक कदम है हमें अपनी संस्कृत परंपराओं की विरासत को पुनः संवारने और सहने की जरूरत है । सेमवाल ने कहा जब तक हमारा मूल बिखरा रहेगा तब तक हम अपनी विरासत परंपराओं को नहीं बचा सकते। प्रांत कार्यवाह ने कहा प्रदेश की भावी पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक लोक विरासत और महान गढ़वाल की धरोहर कल्यों से परिचित हो सके, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य, सांस्कृतिक विविधता, प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, पृथक राज्य आंदोलन, विभिन्न राजनीतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना से जुड़े आंदोलन, प्रदेश का सामाजिक व आर्थिक विकास सहित प्रदेश की महान विभितियों की जीवनी से परिचित होंगे और हम अपने त्योहारों को परंपरागत तरीके से मना पाए इसके लिए हम सभी को इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर करने चाहिए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्री किशोर उपाध्याय विधायक टिहरी ने कहा कि हम गंगा भागीरथी के मायके के लोग हैं हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को लेकर जागरूक होना होगा । उन्होंने रावत हाॅस्पिटैलिटी के संस्थापक सुरेन्द्र रावत, वीरेन्द्र रावत, गजेन्द्र सिंह रावत एवं परिवार को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250115-WA0346.mp4

इस मौके पर ग्रीन मेंटर डॉक्टर वीरेंद्र रावत एवं होटल व्यवसायी सुरेंद्र रावत ने कहा कि कल्यों गढ़वाल की समृद्ध व प्राचीन परंपरा है। गढ़वाल की बेटीयां मायके आती है तो उन्हें पारंम्परिक ब्यजनो की टोकरी स्नेह स्वरूप भेंट की जाती है। इसी उद्देश्य से इस प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने हेतु वेबसाइट लांच की गई है।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, देवेन्द्र जुगलान, ने भी अपने विचार रखे। और आयोजकों की इस सार्थक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा नेता गोविंद रावत, डाक्टर भरत सिंह राणा,समेत सेंकड़ों की संख्या में मातृशक्ति समाजसेवी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?