रा इ का गुन्दियाट गांव द्वारा ग्राम कन्डियाल गांव में आयोजित सप्त दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ समापन।कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा,व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में कुलदीप विजल्लाण, प्रधानाचार्य देवेन्द्र सजवाण ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एन एसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता आनन्द सिंह ज्याडा ने जानकारी दी हैं शिविर में 3 मुख्य उद्देश्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है स्वछता अभियान,नशा मुक्ति ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर समाज के विच जाकर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मंचन के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशा मुक्ति पर नाटक मंचन किया गया ।
जिसे लोगों ने खूब सराहा। विधायक दुर्गेश लाल ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि शिक्षा के माध्यम से ही हम समाज में परिवर्तन कर सकते हैं। शिक्षा के साथ साथ चरित्र निर्माण व भारतीय संस्कृति रीति-रिवाजों परांपराओं से ही हम भारत को पुनः विश्वगुरु बना सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने कहा शिक्षा वह हथियार है जिससे हम सामाजिक बुराईयों से लड़कर समाज की दिशा व दशा बदल सकते हैं। कुलदीप विजल्लाण ने कहा शिक्षा वह दीपक है जिसके प्रज्जवलित करने पर जीवन का समस्त अंधकार मिटकर जीवन प्रकाशमय हो जाता है। छात्र छात्राओं ने गांव के बुद्धिजीवी समाजसेवीयों के साथ मिलकर नशा मुक्ति से दूर रहने व उसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। और स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न रास्तों, जलस्रोतो की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के संचालक व कार्यक्रम अधिकारी आनन्द सिंह ज्याडा ने सभी अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बृजमोहन चौहान, भारत बडोनी, धर्मवीर ज्याडा,प्रवीन ज्याडा, विजेन्द्र पंवार,अनुज नोटियाल, उमेन्द्र आष्टा, सहित गांव के बुद्धिजीवी समाजसेवी, मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।