पुरोला उतरकाशी
रा इ का मोल्टाड़ी द्वारा ग्राम पोरा में आयोजित एनएसएस शिविर का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आनंद बिजल्वाण ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर में प्रतिभाग कर रहे छात्रों को संबोधित किया। शिविर के समापन समारोह की जानकारी देते हुई शिक्षक अमर बत्रा ने बताया कि छात्रों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न रास्तों व पनघट की साफ सफाई की । छात्रों ने गांव के बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर नशे के बढ़ते चलन को लेकर उसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर हिमांशु बिजलवान, संपूर्णानंद बिजलवान, मायाराम बिजल्वाण, मार्कंडेय प्रसाद बिजलवान, यशवीर पवार, बंसीलाल बडोनी, त्रिलोक बिजलवान शिक्षक, श्रीमती राजकुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, प्रेम बल्लभ बिजलवान, खिलानंद बिजलवान साहित्यकार पूर्व प्रधान, संगीत बिजवान,नवीन बिजलवान, उज्जवल सिंह रावत, मनोज बिजवान प्रधानाचार्य, हरीश बिजवान पूर्व क्षेत्र पंचायत भारत भूषण बिजलवान, शिक्षक मनोज बिजल्वाण तथा गांव की बुजुर्ग माताएं बहने उपस्थित रहे।


