By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: लोग सभा में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। परन्तु उनमें से बहुत सी बातें धरी की धरी रह जाती हैं।‌‍‍
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्ड

लोग सभा में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। परन्तु उनमें से बहुत सी बातें धरी की धरी रह जाती हैं।‌‍‍

Lokesh Badoni
Last updated: November 12, 2024 9:18 pm
Lokesh Badoni Published November 12, 2024
Share
SHARE

सम्पादकीय

संसार में लोग सभा में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। बड़े अच्छे-अच्छे प्रस्ताव पारित करते हैं। परंतु जब उनको व्यवहार में या जीवन में लाने का अवसर आता है, तो उनमें से बहुत सी बातें धरी की धरी रह जाती हैं।‌‍‍ *”क्योंकि सब लोगों के विचार एक समान नहीं होते। सबकी रुचि एक जैसी नहीं होती। सबके अंदर सरलता सभ्यता सेवा परोपकार दान दया आदि उत्तम गुण नहीं होते। इन गुणों की कमी के कारण, तथा आलस्य प्रमाद ईर्ष्या द्वेष जलन और अभिमान आदि दोषों के कारण व्यक्ति दूसरे की उन्नति देखना नहीं चाहता। यदि कोई अपने पुरुषार्थ से आगे बढ़ भी जाए, तो दूसरे लोग उसकी टांग खींचते हैं, उसे आगे नहीं बढ़ने देते। बस फिर परिणाम वही होता है कि बातें बड़ी-बड़ी होती हैं पर आचरण कुछ विशेष नहीं हो पाता।”*
*”कुछ लोग ईश्वर प्रदत्त योग्यता से माता-पिता गुरुजनों और समाज के सहयोग से कुछ धन बल विद्या आदि प्राप्त कर लेते हैं।” परंतु जैसे ही उनके पास ये संपत्तियां आ जाती हैं, उनमें एक भयंकर दोष उत्पन्न हो जाता है वह है “अभिमान।”* यह अभिमान व्यक्ति के विनाशक दोषों में से लगभग दूसरे नंबर पर है। इसका भी एक और कारण है, वह है अविद्या। *”वह अविद्या, अभिमान से भी बड़ा दोष है। इसीलिए वह विनाशक कारणों में सबसे पहले नंबर पर है।”*
*”जब लोग कुछ धन-बल विद्या आदि प्राप्त कर लेते हैं, तो कुछ अच्छे लोग इन चीजों को दूसरों को बांटने का प्रयास करते हैं। और कुछ मात्रा में बांट भी देते हैं। अच्छे अच्छे गुण धन संपत्ति बांटना तो बहुत अच्छी बात है।”*
*”परन्तु जब व्यक्ति में अच्छे अच्छे गुणों और उत्तम कर्मों को करने से अभिमान आ जाता है, तब वह दूसरों के साथ प्रायः अनेक प्रकार के दुर्व्यवहार करने लगता है।”*
अभिमान नामक यह दोष ईश्वर का दिया हुआ नहीं है। यह व्यक्ति का अपना बनाया हुआ है। और इस अभिमान के कारण वह यहां तक भी सोचता है, कि *”अब मैं भगवान को भी कुछ दूं। अब मेरे पास भी बहुत कुछ है।” “परंतु यदि वास्तव में देखा जाए, तो उसके पास जो भी संपत्तियां हैं, वे सब ईश्वर माता पिता और समाज के सहयोग से मिली हैं, उसकी अपनी नहीं हैं। व्यक्ति की अपनी संपत्ति तो मुख्य रूप से अभिमान ही है।”*
अतः यदि आप ईश्वर को कुछ भेंट करना ही चाहते हैं, तो *”अपने अभिमान को भेंट कर दीजिए।” “आप बिल्कुल हल्के हो जाएंगे। सब अच्छे काम करेंगे। कोई भी बुरा काम नहीं करेंगे। ऐसा करने से आपका जीवन सफल हो जाएगा और ईश्वर आपको बहुत अच्छा आनन्द देगा।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?