By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सैलून में कर्मचारी लड़की से नाई ने की छेड़छाड़, लोगों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडऋषिकेश

सैलून में कर्मचारी लड़की से नाई ने की छेड़छाड़, लोगों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: November 9, 2024 8:11 am
Lokesh Badoni Published November 9, 2024
Share
SHARE

ऋषिकेश । तीर्थ नगरी के सिटी सेंटर में स्थित एक हाईटेक सैलून में नाई का काम करने वाले युवक पर वहां काम करने वाली लड़की ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने आरोपी के साथ मारपीट की। इसके बाद कोतवाली तक जुलूस निकालकर उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोप है कि इस नाई ने एक युवती को परेशान ही नहीं किया, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तीर्थनगरी में छेड़छाड़ का नया मामला सामने आया है। देहरादून रोड स्थित एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स में संचालित सैलून में समुदाय विशेष के युवक पर अपने साथ काम करने वाली हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने का आरोप और इनकार करने पर लड़की को उसके भाई के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामला धार्मिक संगठनों के पास पहुंचा तो वह भड़क गए। धार्मिक संगठनों ने सैलून में घुसकर समुदाय विशेष के युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि मौके पर युवक ने धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ भी बदसलूकी की। इस पर धार्मिक संगठन के लोग युवक को पकड़ कर सड़क तक ले आए। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित लड़की ने युवक के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जाएगा। हिंदू शक्ति संगठन के अध्यक्ष रघु भटनागर ने बताया कि शहर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसे हिंदू संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। गिरफ्तार हुए युवक का नाम साहिल है। साहिल एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स में संचालित हाईटेक सैलून में कई सालों से काम कर रहा है। वहीं पर एक स्थानीय लड़की भी नौकरी करती है।

लड़की का आरोप है कि साहिल उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास भी करता था। जब पानी सर से ऊपर गुजरा तो लड़की ने अपने भाई को पूरी बात बताई। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने यह कार्रवाई की है।

‘लड़की की तरफ से साहिल के खिलाफ शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।’

-विनोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, ऋषिकेश कोतवाली-

You Might Also Like

मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल

ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मोरी ब्लाक के फिताडी गांव में अग्ग्निनकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक दुर्गेश लाल
  • ब्लाक मुख्यालय चकराता में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष युवा राज्यमंत्री गीताराम गौड़ ने चार साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनाईं।
  • नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले
  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?