By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राज्य में सशक्त मूल निवास व भू कानून को लेकर हजारों लोग उतरे सड़क पर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडऋषिकेशफीचर्डसामाजिक

राज्य में सशक्त मूल निवास व भू कानून को लेकर हजारों लोग उतरे सड़क पर

Lokesh Badoni
Last updated: September 30, 2024 4:18 am
Lokesh Badoni Published September 30, 2024
Share
SHARE

 ऋषिकेश

राज्य में सशक्त उत्तराखंड में साल 1950 से मूल्य और सशक्त भू कानून लागू करने की मांग ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।इसी के साथ राज्य में नशे की बिक्री पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। इन्हीं मांगों को लेकर ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान में हजारों लोग सशक्त मूल निवास व भू कानून की मांग को लेकर हजारों लोग महारैली की शक्ल में सड़क पर उतरे। विभिन्न राजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों पूर्व सैनिकों पूर्व कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं महिलाओं को बुजुर्गों प्रतिभा किया लोगों ने जोरदार तरीके से सशक्त भू कानून और मूल निवास 1950 की मांग की।
रैली में महिलाओं की संख्या बेहद ज्यादा देखने को मिली ज्यादातर महिलाएं उत्तराखंड की पारंपरिक परिवेश में प्रदर्शन और नारेबाजी करती हुई दिखाई दी । प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों ने त्रिवेणी घाट तक स्वाभिमान महारैली निकाली यहां त्रिवेणी घाट पर लोगों ने पूजा अर्चना के बाद अपनी मांगों के संबंध में लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। स्वाभिमान महा रैली में समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रदेश में हालात इतनी खतरनाक हो चुके हैं की मूल निवास ही दोयम दर्जे के नागरिक बनने जा रहे हैं युवाओं से नौकरी छीनी जा रही है जमीनी हड़पी जा रही है सरकार के भू कानून संबंधी बयान से उत्तराखंड संतुष्ट नहीं है ।

सरकार जो भी भू कानून लाना चाहती है उससे पहले सार्वजनिक करें जब जनता कहेगी कानून हमारे अनुरूप है और हमारे पक्ष में है तभी हम उसे मानेंगे। समिति के सह संयोजक लुसुन टोडरिया और सचिव प्रांजल नौटियाल ने कहा उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकार सुरक्षित रहे इसके लिए हम मूल निवास 1950 और मजबूत भू कानून लाना जरूरी है और हम सभी उत्तराखंड वासियों का अधिकार व स्वाभिमान है। समिति के गढ़वाल संयोजक अरूण नेगी और कुमाऊं संयोजक राकेश बिष्ट ने कहा कि अगर सरकार जन भावनाओं के अनुरूप मूल निवास और मजबूत भू कानून लागू नहीं करेगी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।। इस मौके पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र नगर ओमगोपाल, राकेश सिंह,उतम सिंह असवाल, हिंमाशु बिजल्वाण, अभिषेक भट्ट ,नविन चंद्र रमोला समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?