By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को पुननिर्माण और सुरक्षा कार्यों के लिए विभागों को बयालीस लाख पिचहत्तर हजार रूपये की धनराशि आवंटित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडटिहरी

अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को पुननिर्माण और सुरक्षा कार्यों के लिए विभागों को बयालीस लाख पिचहत्तर हजार रूपये की धनराशि आवंटित

Lokesh Badoni
Last updated: July 30, 2024 12:27 pm
Lokesh Badoni Published July 30, 2024
Share
SHARE

उत्तरकाशी।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को पुननिर्माण और सुरक्षा कार्यों हेतु विभागों को एसडीआरएफ मद से बयालीस लाख पिचहत्तर हजार रूपये की धनराशि आवंटित करते हुए संबंधित अधिकारियोंं से दीर्घकालीन उपायों हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ सुरक्षा के कार्यों को तत्परता से संपादित करने के साथ ही अयांरखाल में क्षतिग्रस्त उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग को बड़े वाहनों के आवागमन योग्य बनाए जाने हेतु तेजी से काम करने की भी हिदायत दी है।

Contents
उत्तरकाशी।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को पुननिर्माण और सुरक्षा कार्यों हेतु विभागों को एसडीआरएफ मद से बयालीस लाख पिचहत्तर हजार रूपये की धनराशि आवंटित करते हुए संबंधित अधिकारियोंं से दीर्घकालीन उपायों हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ सुरक्षा के कार्यों को तत्परता से संपादित करने के साथ ही अयांरखाल में क्षतिग्रस्त उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग को बड़े वाहनों के आवागमन योग्य बनाए जाने हेतु तेजी से काम करने की भी हिदायत दी है।गत 25 व 26 जुलाई की रात्रि को हुई अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सुरक्षा कार्य, तटबन्ध, सिंचाई योजनाएं, घाट एवं घाट क्षेत्र के मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके अतिरिक्त भूस्खलन व मलवा आने के कारण एवं लोक निर्माण विभाग की अस्थाई पुलिया व यमुनोत्री-जानकीचट्टी पैदल मार्ग विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। नदी के कटाव तथा मलवा आने से फूलचट्टी-जानकीचट्टी राज्य मार्ग एवं खरसाली सहित जानकीचट्टी क्षेत्र अन्तर्गत अन्य पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस क्षेत्र में लगभग 3.50 किमी की 11 केवी एलटी लाईन, 6 ट्रांसफार्मर व लगभग 50 विद्युत पोल तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सामुदायिक के भवन व अन्य परिसम्पत्तियांं को भी नुकसान पहॅुचा था। इसी प्रकार गत 27 जुलाई को गंगोत्री धाम में भागीरथी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ सुरक्षा तटबन्ध क्षतिग्रस्त होने के साथ ही धाम क्षेत्र में कतिपय सामुदायिक व निजी भवनों, आश्रमों सहित घाट क्षेत्र के मार्गों को भी नुकसान पहॅूंचा था।अतिवृष्टि से प्रभावित उक्त सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की आवश्यक सुरक्षा कार्य एवं चारधाम यात्रा व्यवस्था के ष्टिगत तत्काल पुनर्स्थापना कार्य राम्बन्धित विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिलाधिकारी द्वारा उक्त परिसम्पत्तियों के अस्थाई रूप से पुनर्स्थापना के दृष्टिगत तात्कालिक रूप से एसडीआरएफ मद से लोनिवि बड़कोट को रू. 10 लाख, सिंचाई खंड पुरोला को रू. 13.50 लाख, विद्युत वितरणा खंड बड़कोट को रू. 10.50 लाख और सिंचाई खंड उत्तरकाशी को रू. 8.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को परिसंपत्तियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए दीर्घकालीन उपायों हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस सिलसिले में बुधवार 31 जुलाई को संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। इस बीच यमुनोत्री एवं जानकीचट्टी में नदी के कटाव एवं बाढ सुरक्षा हेतु वायरक्रेट स्थापित करने और जानकीचट्टी में नदी को मूल धारा की तरफ चैनलाईज करने का कार्य तेजी से जारी है। सिंचाई विभाग ने इस काम में बड़ी संख्या में श्रमिकों को जुटाने के साथ ही जानकीचट्टी में दो पोकलेन व दो जेसीबी मशीनें भी नदी में उतारी हैं। लोक निर्माण विभाग के द्वारा शुभम होटल के पास सड़क के ध्वस्त हिस्से में गैबियन वाल तैयार करने के लिए नदी तअ पर आधार बनाने हेतु एक पोकलेन व एक जेसीबी मशीन को जुटाया गया है। विभाग के द्वारा यमुनोत्री पैदल मार्ग के भूस्खलन व नदी के कटाव से प्रभावित हिस्सों के सुरक्षित बनाने के लिए भी अनेक स्थानों पर गैबियन वाल लगाए जाने का काम प्रगति पर है।उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला ने बताया कि यमुनोत्री धाम में स्थिति सामान्य है। इस क्षेत्र में बिजली व पानी की आपूर्ति पहले की बहाल की जा चुकी है और मंदिर परिसर से मलवे की सफाई का काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित 40 लोगों को प्रशासन के द्वारा अहेतुक सहायता राशि का मौके पर जाकर वितरण किया गया है।इधर उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गंगोत्री धाम में नदी का जल स्तर कम हो गया है और स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि धाम में कांवड़ियों की अत्यधिक आवाजाही होने के कारण घाटों से मलवा हटाने के काम में कुछ समय लग रहा है, कांवड़ यात्रियों की संख्या कम होते ही घाटों पर जमा मलवे को हटाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। धाम में प्रभावित 15 लोगों को प्रशासन के द्वारा अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केएस चौहान ने बताया कि गंगोत्री में घाटों से मलवा हटाने के लिए एक छोटी मशीन काम पर जुटाई गई है। धाम में आरसीसी तटबंधों के कट्स बंद करने का काम प्रगति पर है और वायरक्रेट्स मौके पर पहॅुंचा दी गई है। जल स्तर कम होते ही वायरक्रेट्स लगाने और नदी तल को चैनलाईज करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

गत 25 व 26 जुलाई की रात्रि को हुई अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सुरक्षा कार्य, तटबन्ध, सिंचाई योजनाएं, घाट एवं घाट क्षेत्र के मार्ग क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके अतिरिक्त भूस्खलन व मलवा आने के कारण एवं लोक निर्माण विभाग की अस्थाई पुलिया व यमुनोत्री-जानकीचट्टी पैदल मार्ग विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। नदी के कटाव तथा मलवा आने से फूलचट्टी-जानकीचट्टी राज्य मार्ग एवं खरसाली सहित जानकीचट्टी क्षेत्र अन्तर्गत अन्य पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इस क्षेत्र में लगभग 3.50 किमी की 11 केवी एलटी लाईन, 6 ट्रांसफार्मर व लगभग 50 विद्युत पोल तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सामुदायिक के भवन व अन्य परिसम्पत्तियांं को भी नुकसान पहॅुचा था। इसी प्रकार गत 27 जुलाई को गंगोत्री धाम में भागीरथी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ सुरक्षा तटबन्ध क्षतिग्रस्त होने के साथ ही धाम क्षेत्र में कतिपय सामुदायिक व निजी भवनों, आश्रमों सहित घाट क्षेत्र के मार्गों को भी नुकसान पहॅूंचा था।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240730-WA0011.mp4

अतिवृष्टि से प्रभावित उक्त सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की आवश्यक सुरक्षा कार्य एवं चारधाम यात्रा व्यवस्था के ष्टिगत तत्काल पुनर्स्थापना कार्य राम्बन्धित विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिलाधिकारी द्वारा उक्त परिसम्पत्तियों के अस्थाई रूप से पुनर्स्थापना के दृष्टिगत तात्कालिक रूप से एसडीआरएफ मद से लोनिवि बड़कोट को रू. 10 लाख, सिंचाई खंड पुरोला को रू. 13.50 लाख, विद्युत वितरणा खंड बड़कोट को रू. 10.50 लाख और सिंचाई खंड उत्तरकाशी को रू. 8.75 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को परिसंपत्तियों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए दीर्घकालीन उपायों हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने इस सिलसिले में बुधवार 31 जुलाई को संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। इस बीच यमुनोत्री एवं जानकीचट्टी में नदी के कटाव एवं बाढ सुरक्षा हेतु वायरक्रेट स्थापित करने और जानकीचट्टी में नदी को मूल धारा की तरफ चैनलाईज करने का कार्य तेजी से जारी है। सिंचाई विभाग ने इस काम में बड़ी संख्या में श्रमिकों को जुटाने के साथ ही जानकीचट्टी में दो पोकलेन व दो जेसीबी मशीनें भी नदी में उतारी हैं। लोक निर्माण विभाग के द्वारा शुभम होटल के पास सड़क के ध्वस्त हिस्से में गैबियन वाल तैयार करने के लिए नदी तअ पर आधार बनाने हेतु एक पोकलेन व एक जेसीबी मशीन को जुटाया गया है। विभाग के द्वारा यमुनोत्री पैदल मार्ग के भूस्खलन व नदी के कटाव से प्रभावित हिस्सों के सुरक्षित बनाने के लिए भी अनेक स्थानों पर गैबियन वाल लगाए जाने का काम प्रगति पर है।

उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला ने बताया कि यमुनोत्री धाम में स्थिति सामान्य है। इस क्षेत्र में बिजली व पानी की आपूर्ति पहले की बहाल की जा चुकी है और मंदिर परिसर से मलवे की सफाई का काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित 40 लोगों को प्रशासन के द्वारा अहेतुक सहायता राशि का मौके पर जाकर वितरण किया गया है।

इधर उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गंगोत्री धाम में नदी का जल स्तर कम हो गया है और स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि धाम में कांवड़ियों की अत्यधिक आवाजाही होने के कारण घाटों से मलवा हटाने के काम में कुछ समय लग रहा है, कांवड़ यात्रियों की संख्या कम होते ही घाटों पर जमा मलवे को हटाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। धाम में प्रभावित 15 लोगों को प्रशासन के द्वारा अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता केएस चौहान ने बताया कि गंगोत्री में घाटों से मलवा हटाने के लिए एक छोटी मशीन काम पर जुटाई गई है। धाम में आरसीसी तटबंधों के कट्स बंद करने का काम प्रगति पर है और वायरक्रेट्स मौके पर पहॅुंचा दी गई है। जल स्तर कम होते ही वायरक्रेट्स लगाने और नदी तल को चैनलाईज करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?