Reading:ऋषिकेश एम्स में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए माधव सेवा विश्राम सदन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया लोकार्पण। 10 रूपए में जलपान व 30 रूपए में मिलेगा भोजन।
ऋषिकेश एम्स में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए माधव सेवा विश्राम सदन का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया लोकार्पण। 10 रूपए में जलपान व 30 रूपए में मिलेगा भोजन।
ऋषिकेश में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भावराव देवरस सेवा न्यास की और से तैयार किए चार मंजिला माधव सेवा विश्राम सदन का का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत द्वारा किया गया है। आपको बताते चलें कि विश्राम सदन में 430 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है एम्स में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को यह सुविधा मिल सकेगी। एम्स के निकट वीरभद्र मार्ग पर नवनिर्मित चार मंजिला विश्रम सदन में 120 कमरे हैं पर्वतीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों और उनके सटे राज्यों के जिन मरीजों को एम्स सप्ताह बाद बुलाएंगे वे मरीज और उनके तीमारदारों माधव सेवा विश्राम सदन रह सकते हैं।
सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा धर्म समाज को जोड़ने का काम करता है। हम सब लड़ते झगड़ते हो हम आपस में कितना भी एक दूसरे को बुरा भला कह दे लेकिन जब भारत की सीमा पर आक्रमण होता है तो हम सब एक हो जाते हैं यह संकेत हमारे अंदर में आता है। संघ प्रमुख ने कहा संवाद के अभाव में हमारे बीच दूरियां पैदा हुई है। लोक संग्रह के माध्यम से इसे दूर किया जा सकता है राष्ट्र के संकट के समय हम सब एक हो जाते हैं विश्व में भारत की ताकत और प्रतिष्ठा बड़ी है भारत की वार्ता को गंभीरता से सुना जाता है।आज दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। हम सब मैं कई समानताएं हैं। इन्हें पहचानना होगा ।भावराऊ देवरस न्यास के अध्यक्ष ने बताया कि 120 कमरों वाले विश्राम सदन में करीब 430 लोगों की ठहरने की व्यवस्था है। और यहां तीमारदारों के लिए 10 रूपये में जलपान व 30 रूपए में भोजन मिलेगा। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद त्रिवेदी सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित आर एस एस के क्षेत्रीय व प्रांतीय अधिकारियों सहित सहित 1500 सों मेहमान उपस्थित थे।