By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: विभागीय योजनाओं की जानकारी देने व फीडबैक लेने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म्स का अधिकाधिक उपयोग करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिकफीचर्ड

विभागीय योजनाओं की जानकारी देने व फीडबैक लेने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म्स का अधिकाधिक उपयोग करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी

Lokesh Badoni
Last updated: June 27, 2024 1:27 pm
Lokesh Badoni Published June 27, 2024
Share
SHARE

 

Contents
उत्तरकाशी, 27 जून 2024 (सू.वि.)जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम अनुप्रयोगों को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने व फीडबैक लेने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म्स का अधिकाधिक उपयोग किया जाय।जिला मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चारधाम यात्रा की मॉनीटरिंग करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों में सूचना प्रौद्यागिकी और डिजीटल माध्यमों के इस्तेमाल के अनुभव बेहतर रहे हैं। लिहाजा सभी विभागों को पारंपरिक सांचे से बाहर निकल कर अपनी दक्षता और क्षमता को बढाने तथा कार्यों में सुविधा, सरलता व पारदर्शिता के लिए नए व बेहतर अनुप्रयोगों को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए ध्यान देना जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी व विजुअल्स नियमित रूप से ऑफिशियल ग्रुप्स व आफीशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा करते रहें और जनता से प्राप्त होने वाले फीडबैक पर तुरंत अपेक्षित कार्रवाई करें।जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय बैठकों के आयोजन हेतु वीडियो कान्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता दी जाय। इससे बैठकों में जुड़ने वाले अधिकारियों के आवागमन में लगने वाले समय की बचत होगी और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे। जिलाधिकारी ने जिले में स्थित बड़े विभागों को अपने कार्यालयों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के साथ ही सभी कार्यालयों में उपयुक्त कंप्यूटर्स व अन्य उपकरणों तथा इंटरनेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। ताकि जिले के विभिन्न हिसों में मौजूद कार्यालय व कार्मिक तथ अन्य प्रतिभागी सुगमता व सुविधाजनक ढंग से वर्चुअल बैठकों से जुड़ सकें।इस मौके पर सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज मामलों की ऑनलाईन समीक्षा बैठक के लिए जिला मुख्यालय के वीसी रूम में मौजूद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी कुछ देर के लिए क्षेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ की बैठक से ऑनलाईन जुड़े।उल्लेखनीय है कि इस माह जिले की पॉंच क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग कर सबसे अंत में चिन्यालीसौड़ की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन आज सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक के चलते जिलाधिकारी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में नहीं जा पाए थे। जिसके चलते अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ की बैठक से कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय के वीसी रूम जुड़े।इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, आरएन पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी बृजेश कमार तिवारी, नवाजिश खलीक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

उत्तरकाशी, 27 जून 2024 (सू.वि.)

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम अनुप्रयोगों को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने व फीडबैक लेने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म्स का अधिकाधिक उपयोग किया जाय।

जिला मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चारधाम यात्रा की मॉनीटरिंग करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों में सूचना प्रौद्यागिकी और डिजीटल माध्यमों के इस्तेमाल के अनुभव बेहतर रहे हैं। लिहाजा सभी विभागों को पारंपरिक सांचे से बाहर निकल कर अपनी दक्षता और क्षमता को बढाने तथा कार्यों में सुविधा, सरलता व पारदर्शिता के लिए नए व बेहतर अनुप्रयोगों को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए ध्यान देना जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी व विजुअल्स नियमित रूप से ऑफिशियल ग्रुप्स व आफीशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा करते रहें और जनता से प्राप्त होने वाले फीडबैक पर तुरंत अपेक्षित कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय बैठकों के आयोजन हेतु वीडियो कान्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता दी जाय। इससे बैठकों में जुड़ने वाले अधिकारियों के आवागमन में लगने वाले समय की बचत होगी और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे। जिलाधिकारी ने जिले में स्थित बड़े विभागों को अपने कार्यालयों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के साथ ही सभी कार्यालयों में उपयुक्त कंप्यूटर्स व अन्य उपकरणों तथा इंटरनेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। ताकि जिले के विभिन्न हिसों में मौजूद कार्यालय व कार्मिक तथ अन्य प्रतिभागी सुगमता व सुविधाजनक ढंग से वर्चुअल बैठकों से जुड़ सकें।

इस मौके पर सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज मामलों की ऑनलाईन समीक्षा बैठक के लिए जिला मुख्यालय के वीसी रूम में मौजूद जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी कुछ देर के लिए क्षेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ की बैठक से ऑनलाईन जुड़े।

उल्लेखनीय है कि इस माह जिले की पॉंच क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग कर सबसे अंत में चिन्यालीसौड़ की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन आज सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक के चलते जिलाधिकारी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में नहीं जा पाए थे। जिसके चलते अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ की बैठक से कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय के वीसी रूम जुड़े।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240627-WA0209.mp4

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, आरएन पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, उप जिलाधिकारी बृजेश कमार तिवारी, नवाजिश खलीक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?