By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचने पर चारधाम यात्रा, वनाग्नि एवं मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिकफीचर्ड

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचने पर चारधाम यात्रा, वनाग्नि एवं मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक।

Lokesh Badoni
Last updated: June 16, 2024 8:21 am
Lokesh Badoni Published June 16, 2024
Share
SHARE

 

Contents
उत्तरकाशी, 16 जून 2024 (सू.वि.)कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचने पर चारधाम यात्रा, वनाग्नि एवं मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।गत देर सायं निम के अतिथिगृह में आयोजित उक्त बैठक में श्री अग्रवाल ने जनपद में चारधाम यात्रा पर जिले में किए गए इंतजामों तथा तीर्थयात्रियों के आवागमन, यात्रा रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने यात्रा मार्गों व पड़ावों पर सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, घोड़ा खच्चर व डंडी-कंडी संचालन आदि के बारे में भी जानकारी ली।कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने जिले में वनाग्नि की स्थिति एवं इसकी रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाईयों के साथ ही मानसून पूर्व की तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए कहा कि इसके लिए सभी अधिकारी अपना बेहतर प्रयास करने के साथ हमेशा अलर्ट मोड पर रहें।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गंगोत्रीएवं युमनो.त्री धाम सहित यात्रा मार्गों व पड़ावों पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जानकीचट्टी में कूड़े के निस्तारण हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन शुरू किया जा चुका है। दोनों धामों व यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमों को तैनात किया गया तथा तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जॉच नियमित रूप से की जा रही है।जिलाधिकारी ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अवगत कराया कि सभी प्रमुख मार्गों के लैंड स्लाइड जोन पर हर समय मशीनों व अन्य संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए जिले में पूरी तैयारी है।बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों तथा यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी।बैठक में अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, उप जिलाधिकारी भटवाडी बृजेश कुमार तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती, उप प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग, तहसीलदार भटवाडी सुरश सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख भटवाडी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण भी उपस्थित रहे।

उत्तरकाशी, 16 जून 2024 (सू.वि.)

 

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचने पर चारधाम यात्रा, वनाग्नि एवं मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

गत देर सायं निम के अतिथिगृह में आयोजित उक्त बैठक में श्री अग्रवाल ने जनपद में चारधाम यात्रा पर जिले में किए गए इंतजामों तथा तीर्थयात्रियों के आवागमन, यात्रा रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने यात्रा मार्गों व पड़ावों पर सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, घोड़ा खच्चर व डंडी-कंडी संचालन आदि के बारे में भी जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने जिले में वनाग्नि की स्थिति एवं इसकी रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाईयों के साथ ही मानसून पूर्व की तैयारियों की भी जानकारी लेते हुए कहा कि इसके लिए सभी अधिकारी अपना बेहतर प्रयास करने के साथ हमेशा अलर्ट मोड पर रहें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गंगोत्रीएवं युमनो.त्री धाम सहित यात्रा मार्गों व पड़ावों पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। जानकीचट्टी में कूड़े के निस्तारण हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन शुरू किया जा चुका है। दोनों धामों व यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीमों को तैनात किया गया तथा तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जॉच नियमित रूप से की जा रही है।

जिलाधिकारी ने मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अवगत कराया कि सभी प्रमुख मार्गों के लैंड स्लाइड जोन पर हर समय मशीनों व अन्य संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए जिले में पूरी तैयारी है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने चारधाम यात्रा को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों तथा यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, उप जिलाधिकारी भटवाडी बृजेश कुमार तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती, उप प्रभागीय वनाधिकारी मयंक गर्ग, तहसीलदार भटवाडी सुरश सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख भटवाडी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली और पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?