कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल शनिवार 15 जून को जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार शहरी विकास, आवास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल शनिवार 15 जून को सायं 5.30 बजे जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहॅुचेंगे। उत्तरकाशी में रात्रि प्रवास करने के बाद श्री अग्रवाल रविवार 16 जून को पूर्वाह्न 10 बजे बग्याल गांव में जल उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने के उपरांत सायं 4.00 बजे यमुनोत्री धाम पहॅुचेंगे। यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण व दर्शन करने के बाद श्री अग्रवाल रविवार को ही रात्रि विश्राम के लिए लोनिवि विश्रााम गृह जानकीचट्टी आएंगे। कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल सोमवार 17 जून को प्रातः 10 बजे जानकीचट्टी से लाखा मंडल-देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।