नागराज मन्दिर जन-कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन नेगी व संयोजक बद्री प्रसाद नोडियाल के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के सामने रखा मांग पत्र। संयोजक बद्री प्रसाद नोटियाल ने कहा श्री नागराज मन्दिर रामा सिंराई कमल सिंराई का आस्था का केन्द्र है, यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु नित्य दर्शन करते हैं। व मन्दिर परिसर में भागवत कथा, अनुष्ठान ,विवाह समारोह आदि समय-समय पर होते रहते हैं। वहीं मन्दिर समिति के अध्यक्ष मदन नेगी ने कहा मन्दिर परिसर में पाइपलाइन खुली होने के कारण पैर फिसलने का भय बना रहता है, धार्मिक अनुष्ठानों पूजा पाठ में अत्यधिक भीड़ होने से कई बार श्रद्धालुओं के ठोकर लगने से गिर गए है। जिससे किसी अनहोनी का भय बना रहता है। मदन नेगी ने कहा समय रहते यदि पाइपलाइन को दबाया जाय या अन्यत्र जगह से पाइपलाइन को स्थानांतरण किया जाए। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
इस अवसर पर मन्दिर समिति के सचिव जयवीर रावत नागराज , भाजपा नेता प्रकाश डबराल उपस्थित थे।