सांय 6 बजे पुरोला में अतिवृष्टि से नगर पालिका की दुकानों में घुसा पानी जिससे दुकानों में भारी नुक़सान की आंशका जतायी जा रही है।
वार्ड नम्बर 4 में मोरी रोड़ से अचानक अत्यधिक मात्रा में पानी आने से हजारों रुपए का नुक़सान होने की आंशका जतायी जा रही है। वहीं छांड़ा खड्ड भी भारी उफान पर है। भारी बारिश से दुकानदार परेशान नजर आ रहे हैं।