धर्म जागरण विभाग पुरोला द्वारा हर मंगलवार को मुख्य चौराहे के पास सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है । धर्म जागरण विभाग के जिला संयोजक चंद्रमोहन कपूर ने कहा धर्म जागरण विभाग कि और से हर मंगलवार को सभी भक्तों के सहयोग से हर मंगलवार को सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर होते हुए हैं आ रहा है । उन्होंने कहा है कि सामुहिक पाठ करने से भक्ति और शक्ति का संचार होता है। और सामाजिक एकजुटता का भाव उत्पन्न होता है।
बंजरग दल के जिला अध्यक्ष रमेश थपलियाल ने कहा हनुमान चालीसा का पाठ से जीवन व चरित्र बहुत ही ऊंचा एवं पवित्र होता है और दिव्या जीवन जीने की सदा सबको ऊंची प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मोहब्बत नेगी, विक्रम रावत, बद्री प्रसाद नोटियाल,रामचंद्र पंवार , लोकेश उनियाल, राजेश भण्डारी,अनुज असवाल, जयवीर सिंह रावत, प्रकाश डबराल, कमलेश रावत आदि उपस्थित थे।