By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में यातायात व्यवस्था को जाम से निपटने के लिए गेट सिस्टम किया लागू। जिलाधिकारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडफीचर्डसामाजिक

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में यातायात व्यवस्था को जाम से निपटने के लिए गेट सिस्टम किया लागू। जिलाधिकारी

Lokesh Badoni
Last updated: May 12, 2024 1:38 pm
Lokesh Badoni Published May 12, 2024
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 12 मई 2024

 

यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में आज हजारों तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ। आज यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रही। यात्रियों की बढती संख्या को देखते हुए जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने यमुनोत्री व गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को विनियमित करते हुए गेट सिस्टम को कड़ाई से लागू कर वाहनों को नियंत्रित रूप से अगले गंतव्यों के लिए रवाना करने की व्यवस्था की है। यात्रा मार्गोें पर चिन्हित सुविधाजनक जगहों पर यात्री वाहनों को कुछ देर के लिए रोककर अब एक साथ छोड़ा जाएगा और इस दौरान दूसरी दिशा से वाहनों को आगमन बंद रहेगा।

यमुनोत्री धाम की यात्रा में क्षमता से अधिक यात्रियों के पहॅूुंचने के कारण यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न जगहों बार-बार रहे लग रहे जाम की स्थिति को दूर करने तथा वाहनों में रुके पड़े यात्रियों को सुरक्षित अगले गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस का पूरा अमला रात भर जुटा रहा। अनेक स्थानों पर यात्री वाहनों को रोककर सुरक्षित आगे के लिए रवाना करवाया गया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने पूरी रात जाम प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहकर इस मुहिम की आगवानी की। प्रशासन के द्वारा पालीगाड, रानाचट्टी, स्यानाचट्टी, वाहनों में प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए पानी, बिस्किट, भोजन तथा आवास आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई थी और एंबुलेंस सहित चिकित्सा दल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया था। अब यमुनोत्री मार्ग स्थिति सामान्य है और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुजन सुव्यस्थित रूप से मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर वाहनों को नियंत्रित किए जाने के फलस्वरूप यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही सुव्यस्थित और सुचारू बनी रही और भीड़ जमा होने जैसी स्थित उत्पन्न नहीं होने दी गई।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात व्यवस्था से जुड़े विभागों व अधिकारियों को यात्रा मार्गाे पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर यातायात को विनियमित किये जाने तथा गेट सिस्टम व वन वे व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यातायात को सुचारू व सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए यात्रा मार्गों पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ देर के लिए आवश्यकतानुसार रोक (होल्ड) कर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को पास कराने के बाद रोके गए वाहनों को नियंत्रित रूप से आगे के स्थानों हेतु रवाना कराए जाने की व्यवस्था की गई है।

यमुनोत्री मार्ग पर डामटा, नौगांव, बड़कोट-दोबाटा, खरादी और पालीगाड में वाहनों को रोक (होल्ड) कर नियंत्रित रूप से आगे रवाना कराने की व्यवस्था की गई है। पालीगाड से जानकीचट्टी तक गेट सिस्टम व वन वे व्यवस्था से वाहनों का आवागमन होगा। इसी तरह की व्यवस्था गंगोत्री मार्ग पर भी लागू की गई है। गंगोत्री मार्ग पर नगुण, डुंडा, उत्तरकाशी, नेताला, हीना, गंगनानी व सोनगाड में वाहनों को रोक (होल्ड) कर आगे रवाना करवाया जाएगा और सोनगाड से झाला तक गेट सिस्टम/ वन वे व्यवस्था से वाहनों का आवागमन होगा

जिलाधिकारी ने यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों व पड़ावों तथा धामों की व्यवस्थाओं व यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित किए जाने के लिए सभी विभागों के संबंधित कर्मियों को क्षेत्र में बने रहकर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखने और यात्रा व्यवस्था हेतु तैनात अधिकारियों को इन सभी कार्यों व व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का सर्वोच्च ध्यान रखें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत उनसे संपर्क करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह

पुरोला विधान सभा को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में 22 प्रमुख मोटर मार्गों एवं डामरीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने एमएसएमई की क्षमताएं बढ़ाकर भारत के विनिर्माण तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘उड़ान’ पहल शुरू की
  • realme 16 Pro Harry Potter Edition और realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की पहली बिक्री शुरू
  • उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों से की अपील, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे करने का आग्रह
  • एफर्टलेस एलिगेंसः पेश है क्लासिक 350 सिग्नेचर व्हाईट एडिशन
  • ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने Nixa Shield 6kA MCB रेंज लॉन्च कर स्विचगियर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?